फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused arrested for murder of landlord in Greater Noida

मकान मालिक की थी बुरी नजर: प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ पर की हत्या, आरोपी छह बच्चों का है बाप; हुआ खुलासा

Wed, 29 Jan 2025 08:24 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 08:24 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में मकान मालिक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी। पुलिस ने निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और सर्जिकल ब्लेड भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Accused arrested for murder of landlord in Greater Noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में मकान मालिक की हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ मृतक के मकान पर किराए पर रहने आया था। आरोप है कि यहां मृतक की प्रेमिका पर गलत नजर थी। घटना के समय मृतक प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर आरोपी आपा खो बैठा और हथौड़ा व सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी की निशानेदही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और सर्जिकल ब्लैड भी बरामद किया है।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दिल्ली के कुंडली निवासी दिनेश गौड़ (50 वर्ष) का एक मकान ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में हैं। मकान के प्रथम तल पर एक कमरे में उन्होंने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। 23 जनवरी को उन्होंने कुशीनगर निवासी इम्तियाज व एक महिला को कमरा किराए पर दिया था। वो महिला पर गलत नजर रख रहा था। 

विज्ञापन

25 जनवरी की रात मृतक शराब पीकर और शराब लेकर अपने कमरे में पहुंचा था। उसके बाद उसने आरोपी व उसकी प्रेमिका को कमरे में बुलाया। मृतक थोड़ी-थोड़ी देर में किसी बहाने से आरोपी को कमरे से बाहर भेज रहा था। एक बार गर्मी पानी लेने भेजा। पानी आने के बाद मृतक शराब पीने लगा। दूसरी बार मछली खाने के दौरान नमक लेने के बाहर आरोपी को बाहर भेजा था। इस दौरान वो महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

इस बीच आरोपी ने मृतक को महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ कर रहा था। उसने इसका विरोध किया और ऐसा नहीं करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों महिला को अपने कमरे पर भेज दिया। महिला के जाने के बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। दोनों ने एक दूसरे को दांतों से काटा भी था। आरोप है कि मकान मालिक बेड के गद्दे के नीचे से सर्जिकल ब्लेड निकालने लगा तो तभी आरोपी को कमरे में हथौड़ा मिल गया। उसने हथौड़े से मृतक दिनेश गौड़ के सिर पर हमला कर दिया। हथौड़ा लगने से वो जमीन पर गिर गए। उसके बाद सर्जिकल ब्लेड से पेट पर भी हमला किया। 

आरोपी मृतक का मोबाइल के साथ प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। दोनों कुशीनगर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने आरोपी इम्तियाज को दबोच लिया। महिला घटना में शामिल नहीं थी। पुलिस ने बताया कि घटना रात 11 से 12 बजे के बीच की हैं। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व ब्लेड बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास डॉक्टर की कोई डिग्री नहीं हैं। उसने किसी डॉक्टर की क्लीनिक पर काम किया था। उसके बाद खुद का क्लीनिक चलाने लगा।

पुणे में शुरू हुई थी प्रेम कहानी
आरोपी 44 साल का हैं और छह बच्चों का बाप हैं। जबकि उसकी प्रेमिका की उम्र 32 वर्ष हैं। उसके दो बच्चे हैं। पिछले दो साल से दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। पुणे में दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। आरोपी पुणे में सिलाई का काम करता था। जबकि महिला अपनी बहन व जीजा के पास रहती थी। आरोपी ने ग्रुरुग्राम में भी नौकरी की थी। अब दोनों ग्रेटर नोएडा में रहने आए थे। यहीं पर रहकर नौकरी तलाश कर रहे थे। मृतक ने नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed