{"_id":"68cd664387169cb90f04e15e","slug":"aap-leaders-are-scared-of-special-intensive-review-bjp-noida-news-c-340-1-del1011-105561-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष गहन पुनरीक्षण से आप नेताओं में डर : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष गहन पुनरीक्षण से आप नेताओं में डर : भाजपा
विज्ञापन
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को आप को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से देशभर में शुरू किए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से आप नेता सौरभ भारद्वाज, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन घबराए हुए हैं। आप नेताओं को डर है कि जिन फर्जी वोटरों को पिछली सरकारों ने पाल-पोसकर कोर वोट बैंक बनाया था उनका अब पर्दाफाश हो जाएगा।
अगर केजरीवाल ने क्षेत्र में घूमकर काम किया होता तो उन्हें इलाके की जानकारी होती। उन्हें पता चलता कि कितने सरकारी क्वार्टर खाली हुए, कितने तोड़े गए, कहां नई बिल्डिंग बनीं, कितने लोग शिफ्ट हुए और कितने धोबी घाट हटाए गए। जो लोग यहां से चले गए वे नए सिरे से वोट बनवाते तो उनके नाम सूची में जुड़ते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर सौरभ भारद्वाज और अरविंद केजरीवाल के आरोपों में दम है तो वे चुनाव आयोग में एफिडेविट के साथ शिकायत दर्ज कराएं। बीते 26 साल से दिल्ली में रही कांग्रेस और आप सरकारों ने घुसपैठियों को शरण दी है।