{"_id":"68d6af34b6630a857a032420","slug":"aap-councillors-arrive-at-the-house-wearing-mosquito-nets-noida-news-c-340-1-del1011-106513-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सदन में मच्छरदानी ओढ़कर पहुंचे आप पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सदन में मच्छरदानी ओढ़कर पहुंचे आप पार्षद
सार
नई दिल्ली में एमसीडी की बैठक में मच्छरजनित बीमारियों को रोकने में नाकामी को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। आप और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि भाजपा ने नियंत्रण के दावे किए।
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा सरकार पर लगाया मौसमी बीमारियों को रोकने में नाकामी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी सदन की बैठक शुक्रवार को मच्छरजनित बीमारियों के मुद्दे पर जमकर नोकझोंक हुई। सत्ता पक्ष ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों पर नियंत्रण का दावा किया तो विपक्षी आप ने हंगामा करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में आप पार्षद मच्छरदानी ओढ़कर सदन में आए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि आखिर दिल्लीवासियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे। नारंग ने कहा कि दिल्ली में हर तरफ मच्छरों का कहर है। एमसीडी का सदन भी इससे अछूता नहीं है। भाजपा की चार इंजन वाली सरकार मौसमी बीमारियों की रोकथाम में नाकाम साबित हो रही है। इस साल मलेरिया के 333 मामले दर्ज हो चुके हैं जो पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। चिकनगुनिया के केस भी सबसे ज्यादा हैं और डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। भाजपा ने अब तक कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया और न ही कोई ठोस कार्ययोजना बनाई।
इधर, नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि इस साल डेंगू के मामले पिछले वर्षों की तुलना में कम आए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की तैयारियों और त्वरित कदमों के कारण यह स्थिति बनी। वहीं, महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि एमसीडी ने दवाओं का भंडारण, छिड़काव और फॉगिंग की गति बढ़ाई है जिससे लोगों को सुरक्षा मिली है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार निष्क्रिय : कांग्रेस
कांग्रेस पार्षद दल की नेता नाजिया दानिश ने कहा कि भाजपा सरकार बिल्कुल निष्क्रिय है। नतीजा यह है कि दिल्ली की हालत बदतर होती जा रही है। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि स्वच्छता को लेकर गंभीर प्रयास होने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि दिल्ली सरकार से विशेष फंड मांगा जाए। हालांकि, उन्होंने आप के आरोपों को निराधार करार दिया और कहा कि आप अपने शासन में इस दिशा में कुछ नहीं कर सकी।