{"_id":"6749c9c898a60a5dab0cde11","slug":"aap-bjp-clash-over-bus-marshals-issue-noida-news-c-340-1-del1011-70285-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस मार्शलों के मुद्दे पर आप-भाजपा में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस मार्शलों के मुद्दे पर आप-भाजपा में नोकझोंक
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में तीन घंटे तक चर्चा हुई, पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे पर उठाए सवाल
विजेंद्र गुप्ता ने कहा - एलजी के आग्रह के बावजूद आप सरकार प्रक्रिया आरंभ नहीं कर रही
आतिशी ने कहा- उपराज्यपाल से मार्शलों की फाइल स्वीकृत करा दें तो आपके लिए प्रचार करूंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में शुक्रवार को बस मार्शलों की नौकरी और पुनर्नियुक्ति को लेकर करीब तीन घंटे तक चर्चा हुई। आप और भाजपा विधायकों के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। दोनों तरफ से एक दूसरे पर सवाल उठाए गए। भाजपा ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर मार्शलों को असमंजस की स्थिति में रख रही है, जबकि आप ने भाजपा और उपराज्यपाल पर इस प्रक्रिया में अड़चन डालने का आरोप लगाया।
नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उपराज्यपाल के आग्रह के बावजूद आप सरकार मार्शलों को नियमित करने की प्रक्रिया आरंभ नहीं कर रही है। उन्हें नौकरी पर भी नहीं रखा गया है। आखिर आप सरकार ने मार्शलों को नौकरी से क्यों हटाया। इस मामले में भाजपा विधायक अभय वर्मा ने मुख्यमंत्री और मंत्री को कठघरे में खड़ा किया। इस बीच मुख्यमंत्री आतिशी ने नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता से कहा कि आप बस मार्शलों की नियुक्ति की फाइल उपराज्यपाल से स्वीकृत करा दें तो मैं चुनाव में आपके खिलाफ अपनी पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारने दूंगी। साथ ही, आपके लिए प्रचार भी करूंगी। वहीं, शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप सरकार ने मार्शलों को नियमित करने का प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा था, लेकिन उपराज्यपाल ने अब तक इसे स्वीकृति नहीं दी है। भारद्वाज ने भाजपा पर मार्शलों के भविष्य को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।