{"_id":"610060518ebc3e58283716c7","slug":"aadhar-card-was-being-made-using-fake-seal-of-mla-noida-news-noi596076910","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की नकली मुहर इस्तेमाल कर बना रहे थे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की नकली मुहर इस्तेमाल कर बना रहे थे आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। नई आबादी मोहल्ले में स्थित एक जन सुविधा केंद्र पर वसूली कर आधार कार्ड बनाने और दिल्ली के एक विधायक की नकली मुहर का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर केंद्र के कंप्यूटर समेत अन्य सामान कब्जे में लेकर दुकान बंद करा दी है। पुलिस के अनुसार, नई आबादी में जन सुविधा केंद्र खुला है। इसमें पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने और विधायक की नकली मुहर से दस्तावेज तैयार करने की शिकायत पुलिस को मिली थी।
मंगलवार शाम को पुलिस ने जब छापा मारा तो जन सुविधा केंद्र पर तीन लोगों को आधार कार्ड बनाने का काम करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों से दुकान पर पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। सही जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण को कब्जे में लेकर दुकान बंद करा दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना हैं कि नगर में एक जन सुविधा केंद्र पर दिल्ली के विधायक की मुहर मिली हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
गोपाल की रिमांड पर शुक्रवार को होगी सुनवाई
25 करोड़ की चोरी के मुख्य आरोपी गोपाल की सात दिन की रिमांड पर अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। अब शुक्रवार को फिर से सुनवाई की जाएगी। उसी दिन निर्णय होगा कि अदालत गोपाल की कितने दिन की रिमांड मंजूर करती है। वहीं, पिता-पुत्र पर किन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए, इस संबंध में पुलिस ने विधि अधिकारियों ने मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन
जिले की सबसे बड़ी चोरी के मास्टमाइंड गोपाल को कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे सात दिन रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी डाली थी। मंगलवार को अर्जी पर अदालत में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने फैसला शुक्रवार की सुनवाई तक टाल दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरा प्रयास है कि आरोपी को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाए। जिससे राममणि और किसलय पांडेय पर शिकंजा कसा जा सके। इसके साथ ही पुलिस ने फिर से विधिक राय लेने के लिए न्यायिक अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है, ताकि पता चल सके कि पिता-पुत्र पर किन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है।