फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young woman was gang-raped after being threatened with making the video viral.

Noida News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 27 Sep 2025 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
A young woman was gang-raped after being threatened with making the video viral.
आटा (जालौन)। नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार खुद और मौसेरे भाइयों के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को युवती के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी को समीर ने 29 फरवरी 2024 को अपने घर बुलाकर मिष्ठान में दवा खिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद से समीर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। जब उसे जानकारी हुई तो वह गांव छोड़कर परिवार सहित दिल्ली चला गया।
विज्ञापन




इसके बाद समीर ने दिल्ली से फोन कर उनकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर उनकी बेटी दिल्ली से गांव लौट आई। 21 सितंबर को समीर ने धमकी देकर उनकी बेटी को घर बुलाया। मौसी के लड़के कल्लू व मन्नू के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर जब उसे अपने साथ हुई घिनौनी हरकत की जानकारी दी तो उसने युवक के घर जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवक व उसका भाई दिलशाद, मां रेशमा, व मौसी साहीन, मामा भूरा ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी पुत्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ एके सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed