फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A warm welcome of the silver medalist DM in collectorate

कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम, हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 07 Sep 2021 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
A warm welcome of the silver medalist DM  in collectorate
सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी का सम्मान करते ह? - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता जिलाधिकारी सुहास एलवाई मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां अधिकारी व कर्मचारियों संग अधिवक्ताओं, और फरियादियों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी ने माला पहनाकर बधाई दी। वहीं, डीएम ने पदक जीतने का श्रेय देशवासियों को दिया। जिलाधिकारी सोमवार शाम टोक्यो से लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार कलेक्ट्रेट में उनके स्वागत की तैयारी पहले से थी। बैनर व पोस्टर लगा रखे थे।
विज्ञापन

शहर के लोग, सामाजिक संगठन, अधिवक्ता और फरियादी भी स्वागत करने पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचते ही डीएम के साथ भारत माता की जय के उद्घोष शुरू हो गए। इसके बाद सभागार में कार्यक्रम हुआ। डीएम ने कहा कि ओलंपिक में भाग लेना गौरव की बात है। ईश्वर की कृपा और जिले व देशवासियों के प्यार व आशीर्वाद से पदक जीतने में सफल रहा। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारियों ने शॉल और गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

देश का नाम रोशन कर वतन लौटे प्रवीण कुमार, 11 को जेवर पहुंचेंगे
टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने के बाद प्रवीण कुमार मंगलवार को वतन लौटे तो एयरपोर्ट पर चाहने वालों की लाइन लग गई। माता निदोष देवी, पिता अमर पाल सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, स्कूल के प्रबंधक हरीश शर्मा, जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी ने एयरपोर्ट से बाहर आने पर उनका भव्य स्वागत किया। अमर उजाला से बातचीत में प्रवीण के कोच ने बताया कि दिल्ली में खेल मंत्री व अन्य मंत्रियों के साथ कार्यक्रम है। 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 10 सितंबर को सुबह 11 बजे तक प्रवीण जेवर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार के कोच मोदीनगर निवासी डॉ. सतपाल सिंह ने टोक्यो में बिताए लम्हों को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके दो शिष्यों ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी योगेश कथुनिया ने डिस्कश थ्रो और जेवर के गोविंदगढ़ निवासी प्रवीण कुमार के ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीता है। प्रधानमंत्री ने फोन कर उन्हें बधाई दी थी। जेवर व आसपास के लोगों ने प्रवीण के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। प्रवीण के दोस्तों ने बताया कि डीजे की बुकिंग की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कट से देशभक्ति के गानों पर जश्न मनाते हुए घर तक लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed