फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   a trust started for social reforms

सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक प्रोत्साहन के लिए आरम्भ किया 'ट्रस्ट'

Fri, 01 Sep 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Sep 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
a trust started for social reforms
विज्ञापन

नोएडा भारत विविधताओं का देश है| हमारा समाज कई संस्कृतियों का संगम है| इसी संस्कृति के उत्थान और सामजिक कार्यों के उत्थान के लिए " अरहन जन कल्याण सेवा समिति" का शुभारम्भ किया गया|

इसका शुभारम्भ प्रदेश के संस्कृति मंत्री माननीय  लक्ष्मी नारायण चौधरी और समाज सेवक एवं समिति के प्रदेश महा सचिव  अमन अग्रवाल ने किया| संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रथमतः प्रदेश में सांस्कृतिक क्षेत्र और समाज के आविकसित क्षेत्रो को बढ़ावा देना और समाज के पिछड़े वर्ग के लोगो का उत्थान करना होगा|

विज्ञापन


शुभारम्भ के अवसर पर  मंत्री लक्ष्मी  नारायण  और  अमन अग्रवाल  ने गरीब बच्चों को शिक्षा सम्बन्धी वस्तुए (बैग , किताबें आदि) उपहार प्रदान किया| इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसने उपस्थित सभी गणमान्य लोगो का मन मोह लिया|  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर 'अरहन चेरिटेबल ट्रस्ट' के प्रदेश महा सचिव श्री अमन अग्रवाल ने कहा की  समाज के लिए भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है| जिसमे सहयोग करके हम वांछित लोगो का उत्थान कर सकते है|


इस ट्रस्ट के अंतर्गत हम ज्यादा से ज्यादा लोगो तक सुविधाएँ पहुचायेंगे| उन्होंने कहा हम माननीय मंत्री जी का आहवाहन करते है जिन्होंने हमारे प्रयास को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है| 

उत्तर प्रदेश के मंत्री  लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि हम आशा करते हैं की इस ट्रस्ट से समाज के कई लोगो को लाभ मिलेगा| उन्होंने कहा की मानव जीवन का उद्देश्य अपने स्वयं के लिए करने के साथ समाज के लिए भी महत्वपूर्ण होता है| हम जिस किसी क्षेत्र में काम कर रहे है उसके कुछ अंश को साझा करके हम समाज को और परिष्कृत कर सकते है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed