फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A three-member team has been formed to investigate the negligence in the treatment of the newborn.

Noida News: नवजात के इलाज में लापरवाही की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

Wed, 22 Oct 2025 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
A three-member team has been formed to investigate the negligence in the treatment of the newborn.
- दादरी के निजी अस्पताल पर आरोप, बच्ची का हाथ नीला पड़ा, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। दादरी के निजी अस्पताल में नवजात के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बुधवार को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद यदि लापरवाही साबित होती है तो संबंधित अस्पताल और डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
5 अक्टूबर को जन्मी बच्ची के पिता शिवम भाटी ने आरोप लगाया है कि जन्म के तुरंत बाद जब बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने इंजेक्शन दिया जिसके बाद उसका एक हाथ नीला पड़ गया। जब परिवार ने डॉक्टरों से सवाल किया तो उन्होंने पट्टी बांधकर बच्ची को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची का इलाज सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में चल रहा है। शिवम ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने मामले की जांच के लिए सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजा जिसके आधार पर टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जांच समिति में दादरी सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार, जच्चा-बच्चा अस्पताल प्रभारी डॉ. रविंद्र सिरोहा, और जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश कुमार शामिल हैं। टीम को सात दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच टीम के डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के हाथ में गैंगरीन के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है और बेहतरी के लिए कलाई के नीचे का हिस्सा ऑपरेशन से हटाया जा सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि पहले बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ किया जाएगा, इसके बाद ही ऑपरेशन संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed