{"_id":"691b6f9657f63b29a704c4b8","slug":"a-laborer-died-after-being-crushed-by-a-machine-while-erecting-a-pillar-na-news-c-123-1-sbly1018-151099-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खंभा लगाते समय मशीन से दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खंभा लगाते समय मशीन से दबकर मजदूर की मौत
Tue, 18 Nov 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव। बिजली के खंभे लगाते समय मशीन के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक बरेली जिले के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर के रहने वाले सतेंद्र (34) पुत्र दयाराम थे। थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन से युसूफनगर तक बिजली के खंभे लगाने का काम मजदूर कर रहे थे। इसी दौरान ड्रिल मशीन के पीछे लगे वेट के दबने से वह मशीन की चपेट में आ गया।
सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
इंस्पेक्टर राजेश कौशिक ने बताया कि करीब अपराह्न 2:30 बजे सूचना मिली खंभा लगा रहे मजदूर की मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया। मृत घोषित होने पर परिजनों को सूचना दी गई। बताया कि बर्खिन गांव से युसुफनगर के बीच बिजली के खंभे लगाने का काम एक कार्यदाई संस्था कर रही है। ठेकेदार अपने मजदूरों से कार्य करा रहे हैं। मृतक के तीन बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।