फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A girl attemp sucide coz of gym owner pressure

जिम संचालक के दबाव से परेशान युवती ने की आत्महत्या

Fri, 02 Sep 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
A girl attemp sucide coz of gym owner pressure
तावडू। नगर में एक जिम संचालक द्वारा जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने से परेशान युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती का पिता ने जिम संचालक सहित दो अन्य के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतका युवती के पिता ने बताया उनके पड़ोस में एक जिम है, जिसका संचालक और दो उसके साथियों ने कि 20-25 दिन पहले उसकी 18 वर्षीय बेटी से जबरन संबंध बनाने के लिए कहा। साथ ही छिपकर बनाई गई उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ये भी कहा कि यदि संबंध नहीं बनाए तो उसे जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि जिम संचालक बेटी को बार-बार फोन पर धमकी देते हुए जबरन जिम में बुलाने के लिए विवश करता था। पीड़ित के मुताबिक जिम संचालक अपने जिम में तेज आवाज में अश्लील गाने चलाता है। उन्होंने विरोध भी किया लेकिन बदमाशों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। जिम संचालक ने उनकी बेटी को जबरन एक मोबाइल देकर धमकी दी कि यदि वह मोबाइल पर बात नहीं करेगी तो उसे उठा लिया जाएगा। आरोप है कि इसी बात से परेशान होकर उनकी 18 वर्षीय बेटी ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे कोई जहरीली चीज खा ली। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नूंह-नलहड़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरफुद्दीन ने बताया कि जिम संचालक और उसके दो साथियों ने उनकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। शहर थाना थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed