फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A female attendant accompanying a foreign patient created a ruckus at DDU Hospital.

Noida News: डीडीयू अस्पताल में विदेशी मरीज के साथ आई महिला तीमारदार का हंगामा

Sun, 02 Nov 2025 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
A female attendant accompanying a foreign patient created a ruckus at DDU Hospital.
महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने लगाया गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक दूसरे मरीजों को उपचार के लिए दिक्कत आई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार देर रात एक विदेशी मरीज के साथ आई महिला तीमारदार ने जमकर हंगामा किया। इस कारण करीब आधे घंटे तक दूसरे मरीजों को उपचार के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिला तीमारदार पर एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और हाथापाई का आरोप है।


अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि विदेशी मरीज का उपचार किया जा रहा था। इस बीच महिला तीमारदार ने बदसलूकी शुरू कर दी। डॉक्टर के पैर पर व्हील चेयर चढ़ा दी। फिर महिला डॉक्टर पर शारीरिक हमला किया। हैरानी की बात यह कि उस समय सुरक्षा गार्ड और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन डॉक्टर को बचाने का किसी ने प्रयास नहीं किया। पुलिस की पीसीआर के आने से पहले मरीज को लेकर आरोपी चली गई। इस घटना से महिला डॉक्टर को मानसिक आघात पहुंचा है। वहीं, डॉक्टरों की एसोसिएशन फेमा ने रोष व्यक्त और निंदा की है। साथ ही, अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article