फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A child injured due to falling of railing during storm in Greater Noida died during treatment

आंधी-तूफान का कहर: रेलिंग गिरने से घायल मासूम ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महिला का सिर धड़ से हो गया था अलग

Thu, 22 May 2025 11:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 May 2025 11:46 AM IST
सार

मृतका सुनीता (50) अपने दामाद जितेंद्र के फ्लैट पर आई हुई थीं। बुधवार को तेज आंधी तूफान के समय सुनीता अपनी बेटी और दो वर्षीय नाती के साथ सोसायटी परिसर में टहल रही थीं। उसी दौरान ऊपरी मंजिल से रेलिंग का जाल आकर उनके ऊपर गिर गया। रेलिंग गिरने की चपेट में आने से सुनीता का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना में नाती भी घायल हो गया।

विज्ञापन
A child injured due to falling of railing during storm in Greater Noida died during treatment
महिला का सिर धड़ से हो गया था अलग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन-3 स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में बुधवार रात तेज आंधी तूफान के दौरान एक फ्लैट की रेलिंग अचानक नीचे गिरने से उसकी चपेट में 50 वर्षीय महिला के बाद उसके दो वर्षीय नाती की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतका सुनीता (50) अपने दामाद जितेंद्र के फ्लैट नंबर-603 मिगसन अल्टीमो ओमिक्रोन-3 में आई हुई थीं। बुधवार रात करीब आठ बजे तेज आंधी तूफान के समय सुनीता अपनी बेटी और दो वर्षीय नाती अदवित्य शोर्या के साथ सोसायटी परिसर में टहल रही थीं। उसी दौरान ऊपरी मंजिल से रेलिंग का जाल आकर उनके ऊपर गिर गया। रेलिंग गिरने की चपेट में आने से सुनीता का सिर धड़ से अलग हो गया। 
विज्ञापन


इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में नाती भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल उनके दो वर्षीय नाती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को रात में 112 नंबर पर मिली थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजन तहरीर देंगे तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। निवासियों ने सुरक्षा मानकों और भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Weather: तेज आंधी, बारिश और ओलों ने बदला मौसम का मिजाज... अब कब बरसेंगे बदरा, कितनी रहेगी हवा की रफ्तार?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed