Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strong storm, rain and hail changed the mood of weather in Delhi

Delhi Weather: तेज आंधी, बारिश और ओलों ने बदला मौसम का मिजाज... अब कब बरसेंगे बदरा, कितनी रहेगी हवा की रफ्तार?

Thu, 22 May 2025 08:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 May 2025 08:37 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्वी जिले में रात 8 से लेकर 10 बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान व बिजली कड़की और ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन
Strong storm, rain and hail changed the mood of weather in Delhi
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बुधवार को दिनभर सूरज ने आसमान से आग बरसाई और लोग गर्मी से बेहाल रहे, लेकिन रात को अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी व बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को राहत मिली। ऐसे में लोगों ने जमकर बारिश का आनंद लिया। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्वी जिले में रात 8 से लेकर 10 बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान व बिजली कड़की और ओलावृष्टि हुई। बारिश ने लोगों को सुकून तो दिया, लेकिन कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 42 फीसदी रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग में 79 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। लोदी रोड में ओलावृष्टि हुई। पालम में 35 किमी प्रतिघंटे से लेकर 72 किमी प्रतिघंटे की हवा चली। पालम में शाम 7:30 बजे 37 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जो 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8:30 बजे 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा के पड़ोस में चक्रवाती हवा का क्षेत्र निचले क्षोभमंडल स्तरों में पंजाब से बांग्लादेश तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका में समाहित है। अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। वहीं, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अधिकांश भागों से दूर दक्षिण की ओर बढ़ते हुए यह तूफान मौजूदा समय में दक्षिण और पूर्वी दिल्ली व नोएडा के ऊपर है।

विज्ञापन

23-24 मई को बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवा 20-30 किमी प्रतिघंटे की गति से चलेगी, जो अस्थायी रूप से शाम व रात के समय धूल उड़ाने वाली हवा 40 किमी प्रतिघंटे तक पहुंचेगी। इस दौरान गर्म और आर्द्र परिस्थितियां बनी रहेंगी।

कहां कितना रहा तापमान
बुधवार शाम 6 बजे तक आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 41.3, रिज में 40.8 और लोदी रोड में 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोदी रोड में 29.0, पालम में 29.3 और आया नगर में 29.8 डिग्री दर्ज हुआ।

नई दिल्ली में तेज आंधी से 25 जगहों पर गिरे पेड़, कई सड़कें रहीं बंद
बुधवार देर शाम राजधानी में आई तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि नई दिल्ली क्षेत्र में 25 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। इससे कई प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंत मार्ग, महादेव रोड, तुगलक रोड और विनय मार्ग जैसे महत्वपूर्ण रास्तों पर पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गए। एनडीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास करीब 25 स्थानों से पेड़ गिरने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आंधी के दौरान दो-तीन स्थानों पर पेड़ वाहनों पर भी आ गिरे, हालांकि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंची स्थानीय एजेंसियों और दमकल विभाग की टीमों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सड़क मार्गों को साफ कराया गया। दूसरी और एमसीडी के पास 10 जगह पेड़ करने की शिकायतें आई।


यह भी पढ़ें: Delhi : द्वारका में दर्दनाक सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से तीन की मौत; 10 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed