{"_id":"697a28662e09d2cbdd066d57","slug":"a-car-was-damaged-when-a-jcb-collided-with-an-electric-pole-that-fell-grnoida-news-c-23-1-lko1064-86376-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निजी कॉलेज की बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निजी कॉलेज की बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
शारदा गोल चक्कर के पास हुआ हादसा, प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की बस के चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हापुड़ के शुक्लमपुरा गांव निवासी नितिन कुमार 19 जनवरी को किसी काम से ग्रेटर नोएडा आऐ थे। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा गोल चक्कर से एलजी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक निजी कॉलेज की बस ने नितिन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।