{"_id":"68bb2c87c63358dd8602f3da","slug":"a-big-dispute-between-former-councilor-neetu-and-her-husband-tinka-na-news-c-5-1-drn1031-781669-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पूर्व पार्षद नीतू और उनके पति तिनका के बीच तगड़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पूर्व पार्षद नीतू और उनके पति तिनका के बीच तगड़ा विवाद
विज्ञापन
Iदोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, राजपुर थाने में दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज
I
I
I
Iपूर्व पार्षद नीतू वाल्मीकि और उनके पति राकेश उर्फ तिनका के बीच विवाद के चलते बीती 31 अगस्त से एक सितंबर के बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। राजपुर थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी तिनका पहले भी विवादों में रह चुका है।
I
I
I
Iराजपुर एसओ शैंकी कुमार ने बताया कि पहले नीतू ने अपने पति राकेश और एक महिला के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद सपना सलवान नाम की महिला ने नीतू और उनके परिवार पर घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पहली तहरीर में नीतू ने बताया कि 31 अगस्त की रात उनके पति ने बाउंसर्स के साथ मिलकर बेटे गौरव पर जानलेवा हमला और उनसे भी मारपीट की।
I
Iइस शिकायत पर चार सितंबर को तिनका के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद सपना ने पांच सितंबर को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतू, उनका बेटा गौरव और कुछ अन्य महिलाओं ने एक सितंबर को उनके घर में घुसकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सपना के अनुसार, ये लोग उनके और तिनका के बीच संबंधों को लेकर शक करते हैं जो बेबुनियाद हैं। इस बयान पर पुलिस ने नीतू और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।I