फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बसों का बदला रूट, जाम से मिली राहत

बसों का बदला रूट, जाम से मिली राहत

Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
बसों का बदला रूट, जाम से मिली राहत
हेडिंग: बॉटेनिकल गार्डन पर बसों का बदला रूट, जाम से राहत
विज्ञापन

सबहेड: मल्टीलेवल कार पार्किंग में शिफ्ट हुआ बस स्टॉप
पहले दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बॉटेनिकल गार्डन पर जाम से निपटने के लिए बसों का रूट शनिवार से बदल दिया गया। मेट्रो स्टेशन के सामने बने बस स्टॉप को मल्टीलेवल कार पार्किंग में शिफ्ट किया गया है। हालांकि, मेट्रो से उतर बस का सफर करने वाले यात्रियों को पहले दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन जाम से लोगों को बड़ी राहत मिल गई।
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने बस स्टॉप की वजह से जाम की समस्या गहराती जा रही थी। डीटीसी, रोडवेज और एनएमआरसी के अलावा निजी ऑपरेटरों की बसों का संचालन यहां से किया जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस व प्राधिकरण ने मिलकर जाम से निपटने की योजना बनाई, जिसे शनिवार से लागू कर दिया गया। सेक्टर-37 की ओर से आने वाली बस पहले बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने सड़क पर खड़ी हो जाती थी, लेकिन अब इन्हें मल्टीलेवल कार पार्किंग परिसर में खड़ा कराया जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन

वहीं, मेट्रो से उतरकर बस में सफर करने वाले यात्री पुराने बस स्टॉप पर पहुंचे लेकिन बसें दिखाई नहीं दीं। कड़ी धूप के बीच बस पकड़ने के लिए यात्रियों को मल्टीलेवल कार पार्किंग तक दूरी नापनी पड़ी। मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर दो पार्किंग के बस स्टॉप पर ही खुलता है, लेकिन अधिकांश यात्रियों को जानकारी नहीं थी। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वहीं, दो शिफ्ट में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यहां लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
यू-टर्न पर लगेगा लो हाइट बैरियर
बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा, दादरी की ओर जाने वाली बसों का रूट जीआईपी मॉल के सामने से तय किया गया है, लेकिन मल्टीलेवल कार पार्किंग के गेट नंबर तीन से निकलकर बसें सेक्टर-29 यू-टर्न से वापस आकर बॉटेनिकल गार्डन के सामने खड़ी हो रही हैं। इससे निपटने के लिए यू-टर्न पर लो हाइट बैरियर लगाया जाएगा, ताकि बसें निर्धारित रूट का ही प्रयोग करें।
------------
चार लेन का होगा मुख्य मार्ग
बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली सड़क पांच लेन की है, लेकिन बस स्टॉप की वजह से इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया था। दो लेन बसों के लिए निर्धारित थीं जबकि मुख्य मार्ग तीन लेन का था। अब बस स्टॉप शिफ्ट होने के बाद मुख्य मार्ग की एक लेन और बढ़ाई जाएगी। अगले सप्ताह प्राधिकरण मुख्य मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू कर देगा।
--------------
अगला पड़ाव सेक्टर-37 जंक्शन
बॉटेनिकल गार्डन के बाद अब सेक्टर-37 अंडरपास के ऊपर बसों से लगने वाले जाम को दूर किया जाएगा। शनिवार को एसपी ट्रैफिक ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। सदरपुर में खाली पड़ी प्राधिकरण की जमीन को बस पार्किंग में तब्दील करने का सुझाव ट्रैफिक पुलिस ने दिया है। जल्द ही इस पर भी कार्रवाई शुरू होगी।
-------------
बसों का रूट अब इस तरह
- बसें बॉटेनिकल गार्डन चौकी के पास से मेट्रो स्टेशन रोड होते हुए गेट नंबर-1 से नवनिर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग के अंदर जाएंगी। गेट नंबर-4 से बसें बाहर निकलेंगी।
- ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-49 व सिटी सेंटर जाने वाली बसें कार पार्किंग परिसर में खड़ी होंगी और अंदर से ही सवारियों को उतारेंगी व बिठाएंगी। सभी बसें जीआईपी मॉल के सामने से होते हुए दिल्ली-नोएडा लिंक रोड के जरिये परी चौक ग्रेटर नेाएडा की ओर जाएंगी।
- सेक्टर-49, हाजीपुर, भंगेल, कुलेसरा व सूरजपुर जाने वाली बसें सेक्टर-37 फ्लाईओवर के रास्ते जा सकेंगी।
- सिटी सेंटर, सेक्टर-71, ग्रेनो वेस्ट व गाजियाबाद जाने वाली बसें सीधे सेक्टर-37 ट्रैफिक जंक्शन होकर जाएंगी। कोई भी बस सेक्टर-29 की ओर से यू-टर्न नहीं लेगी।

-------------------------------
बॉटेनिकल गार्डन पर बस स्टॉप में बदलाव से जाम की समस्या दूर हो गई है। अभी कुछ और बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, पहले दिन यात्रियों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। नए बस स्टॉप की जानकारी मिलने से धीरे-धीरे यह समस्या भी दूर हो जाएगी।
-अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed