फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लाठी -डंडे से हमला , तीन घायल

लाठी -डंडे से हमला , तीन घायल

Fri, 10 May 2019 04:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
लाठी -डंडे से हमला , तीन घायल
मामूली विवाद पर व्यक्ति और उसके परिजनों पर हमला, तीन गंभीर
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव जफराबाद में मामूली विवाद पर कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पहले नलहड़ नूंह ले जाया गया लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के सफदरगंज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने 7 नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित मुनफीद निवासी गांव जफराबाद थाना तावडू ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपना ट्रक लेकर अपने घर आ रहा था। आरोपी सद्दाम का ट्रक रास्ते में खड़ा था। इस दौरान जब वह अपने ट्रक को बगल से निकालने लगा तो आरोपी के ट्रक का शीशा टूट गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पीड़ित के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। उसने आरोपी के नुकसान की भरपाई करने की बात कहीं। लेकिन वह नहीं माना और आरोपी ने आवाज देकर वसीम, जमशेद महिला सरतून, कुर्शीदन, तसलीमा व फाता को बुला लिया। जिन्होंने पत्थर,लाठी-डंडे और फरसा से हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर उसके दादा-दादी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed