फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जो जीता वही सिकंदर, मेवात प्रो कबड्डी लीग का आज होगा फाईनल

जो जीता वही सिकंदर, मेवात प्रो कबड्डी लीग का आज होगा फाईनल

Sat, 01 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जो जीता वही सिकंदर, मेवात प्रो कबड्डी लीग का आज होगा फाईनल
मेवात प्रो कबड्डी लीग का फाइनल आज
विज्ञापन

- लीग मुकाबले से यहां तक पहुंची 5 टीमों के बीच होगा सेमीफाइनल मैच
- अंतिम दो टीमें गांव बीवां में भिड़ेंगी ताज के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। 3 नवंबर से नूंह में शुरू की गई प्रो कबड्डी लीग का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला रविवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय बीवां में खेला जाएगा। कबड्डी के इस महामुकाबले में बेहतरीन 5 टीमें खेलेंगी। घासेड़ा, फिरोजपुर नमक, सलाहेड़ी, बिस्सर और तावड़ू की ये टीमें पिछले एक महीने से प्रो कबड्डी लीग की 19 टीमों में से चुनकर आईं हैं।
मेवात प्रो कबड्डी लीग के कार्यक्रम निदेशक नवीन लाठर ने बताया कि मुकाबले के अंतिम मैच रविवार को होंगे। इसमें लीग से जीतकर आईं सभी टीमों के बीच एक-एक मैच होंगे। उन्होंने बताया कि प्रो कबड्डी लीग के सेमीफाइनल अंक तालिका में सबसे ज्यादा अंक अर्जित करने वाली टीम बिस्सर और तावड़ू के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। जिसमें से जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जायेगी। दूसरा प्री क्वाटर फाइनल मैच घासेड़ा और फिरोजपुर नमक के बीच होगा। इसमें जीतने वाली टीम और पहले सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। जो इस टीम में हारेगी वह तीसरे स्थान पर होगी। लाठर ने बताया कि मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मेवात प्रो कबड्डी लीग का ताज किसके सर पर होगा ये देखने को सभी बेताब हैं। इससे पहले 2017 में खेले गए मेवात कबड्डी लीग फाइनल में घासेड़ा के सिर चैंपियन का ताज चढ़ा था। जबकि इस सीजन में बिस्सर ने सबसे ज्यादा अंक अर्जित किये हैं और वह इस समय चैंपियन की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में शामिल है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पिछली चैंपियन टीम इस बार अपना ताज बरकरार रखती है या चैंपियन बनने की ओर बढ़ रही बिस्सर इस बार जीतती है। इसी बीच अंडर-14 का फाइनल फिरोजपुर नमक व उटका के बीच खेला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेवात प्रो कबड्डी लीग का आयोजन हर वर्ष एबीएस फाउंडेशन करता है अब इसमें एओवी एग्रो फूड्स सहयोगी के रूप में जुड़ा है। दोनों आयोजकों ने मिलकर मेवात के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया गया है और शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी महत्व दिया है। कबड्डी के इस महामुकाबले में रविवार को एबीएस फाउंडेशन के निदेशक एसएस संधु भी मौजूद रहेंगे।

फोटो--कबड्डी का सरताज बनने की तैयारी में खिलाडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed