फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इग्नू की वार्षिक परीक्षा एक दिसंबर से

इग्नू की वार्षिक परीक्षा एक दिसंबर से

Wed, 28 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
इग्नू की वार्षिक परीक्षा एक दिसंबर से
इग्नू की वार्षिक परीक्षा एक दिसंबर से
विज्ञापन


- डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा में 5,94,596 छात्र लेंगे हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)में वार्षिक (टर्म एंड एग्जामिनेशन) परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होने जा रही है। विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिपिकेट प्रोग्राम की परीक्षा 31 दिसंबर तक चलेगी। इसमें कुल 5,94,596 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की सभी सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक वार्षिक परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने कमर कस लिया है। एक दिसंबर से 31 तक आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सूचना छात्रों को दे दी गई है। इसके लिए कुल 861 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 17 विदेशों में और 105 केंद्र जेल में बने हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर हॉल टिकट अपलोड कर दिए गए हैं। छात्रों को जारी रोल नंबर, प्रोग्राम या जन्मतिथि के आधार पर सूचना डाउनलोड करनी होगी। यदि कोई छात्र हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पाते हैं तो वे अपने रिजनल सेंटर में जाकर मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से जारी रोल नंबर, फोटो व पहचान पत्र के साथ एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर भी हॉल टिकट निकलवा सकेंगे।
विज्ञापन

----
- बीसीए व एमसीए के लिए अलग हॉल टिकट मिलेगा
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, बीसीए और एमसीए प्रोग्राम के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का अलग से हॉल टिकट जारी होगा। इसलिए छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे दिसंबर के पहले हफ्ते में अपने रीजनल सेंटर में जाकर दूसरा हॉल टिकट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed