फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   800-tonne capacity waste disposal plant set up in Lakhanavali

Noida News: लखनावली में कूड़े के निस्तारण के लिए लगा 800 टन क्षमता का प्लांट

Tue, 22 Sep 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
800-tonne capacity waste disposal plant set up in Lakhanavali
खाद व अपशिष्ट आधारित ईंधन में बदलेगा कूड़ा, दादरी विधायक ने की शुरुआत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में आबादी के अंदर आ चुकी लखनावली साइट पर कूड़े का निस्तारण तेज होगा। यहां आने वाले नए कूड़े के निस्तारण के लिए अलग से 800 टन क्षमता का प्लांट लगाया गया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने की।
विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि रोजाना निकलने वाले कूड़े को खत्म करने के लिए लखनावली पर फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट मंगलवार से शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस कूड़े से खाद बनाने के अलावा ईंधन के तौर पर उपयोग होने वाले अपशिष्ट आधारित ईंधन (आरडीएफ) को भी तैयार किया जाएगा। इससे लखनावली में कूड़ा जमा होना बंद हो सकेगा। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए जनमानस का सहयोग भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में करीब 800 टन कूड़ा रोजाना ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांवों से निकलता है। इसका भी निस्तारण रोजाना होना चाहिए। ऐसा नहीं होने से लखनावली में जमा पुराने कूड़े को खत्म करना संभव नहीं हो सकेगा। इसी को देखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार ने लखनावली में यह प्रोसेसिंग प्लांट लगवाया है। इस प्लांट पर गीले कूड़े से खाद बनेगी। सूखे कूड़े से बने आरडीएफ को सीमेंट के कारखानों को उपयोग के लिए दिया जाएगा। इस दौरान एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी गिरीश कुमार झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीगेसी वेस्ट पर पहले से काम चालू
प्राधिकरण के मुताबिक, लखनावली में लीगेसी वेस्ट यानी पुराने कचरे को प्रोसेस करने का काम पहले से ही चल रहा है। रोजाना निकलने वाले वेस्ट के लिए फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट भी अब शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed