{"_id":"602425678ebc3ee97e292c04","slug":"8-miscreants-arrested-for-robbery-from-passengers-on-yamuna-expressway-grnoida-news-noi564962822","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों को लूटने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों को लूटने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Grnoida
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर लिफ्ट देने के बहाने सवारियों को लूटने वाले गिरोह पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान सिकंदराबाद के मोहल्ला तेज सिंह कॉलोनी निवासी आजाद व नदीम अंसारी, दनकौर के रोशनपुर गांव निवासी सोनू व भोला, बिलासपुर निवासी कमल उर्फ कालू, सुभाष व देवेंद्र के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो गाड़ियां, चार तमंचों के अलावा चाकू व छुरी बरामद की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग टीमों को टोल प्लाजा और एक्सप्रेसवे पर तैनात कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने दो गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों गाड़ियों को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 4 तमंचे, तीन छुरे व एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया ने कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों को पहले लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठाते थे। इसके बाद कुछ दूर आगे जाकर उनसे लूटपाट कर उतार देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नोएडा, दनकौर, बिसरख, बीटा टू और सिकंदराबाद थानों में शराब तस्करी के अलावा अन्य आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपियों की हिस्ट्रीशीट निकलवाई जा रही है।
पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा
कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे से एक कार सवार शराब तस्कर कानपुर के सिकंदरा थानाक्षेत्र के पिंडारथू गांव निवासी अर्पित कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 22 पेटी देसी व अंग्रेजी शराब के 60 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी हिस्ट्रीशीट निकलवाई जा रही है।