फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   72 thousand cheated from friend of BJP leader

भाजपा नेता के मित्र से 72 हजार की ठगी

Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
72 thousand cheated from friend of BJP leader
भाजपा नेता के मित्र से 72 हजार की ठगी
विज्ञापन

रबूपुरा। साइबर ठगों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भोलू शर्मा के मित्र के खाते से 72400 रुपये ठग लिए। आरोपी ने भाजपा नेता को फोन कर खुद को उनका परिचित बताते हुए खाता नंबर पूछा था। अपने खाते की डिटेल पता नहीं होने पर भाजपा नेता ने अपने मित्र से बात कराई थी। आरोपी ने मित्र से खाता नंबर के साथ क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव फलैदा निवासी पूर्व रबूपुरा मंडल अध्यक्ष भोलू शर्मा ने बताया कि 19 जनवरी को वह अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका परिचित बताते हुए पहचाने को कहा। भोलू शर्मा फोन करने वाले को अपना परिचित जेई समझकर बात करने लगे। कॉलर ने कहा कि वह अपने गांव आया हुआ है। उसे रबूपुरा में एक व्यक्ति को 25 हजार रुपये देने हैं। यदि वह अपना खाता नंबर बता देंगे तो वह उसमें रुपये डाल देगा। इस पर भोलू शर्मा ने कहा कि कार्यालय में उनकी पासबुक नहीं है। इस पर आरोपी ने किसी और व्यक्ति से बात कराने के लिए कहा। इस पर भोलू शर्मा ने अपने दोस्त राजेश से बात करा दी। आरोपी ने राजेश से उनके खाता नंबर और क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर सात बार में 72400 रुपये ऑनलाइन शॉपिंग कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed