{"_id":"5ba2889b867a557f0256747a","slug":"71537378459-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में आसानी से आग बुझाएंगी दमकल बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में आसानी से आग बुझाएंगी दमकल बाइक
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलियों में आसानी से आग बुझाएंगी दमकल बाइक
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी के अग्निशमन विभाग में छह नई दमकल बाइक का बेड़ा शामिल किया गया है। दमकल बाइक के शामिल होने से शहर की अग्निशमन व्यवस्था और भी मजबूत हो गई है। यह बाइक उन तंग गलियों और मुश्किल जगहों पर पहुंचने में सक्षम हैं जहां बड़े दमकल वाहन नहीं पहुुंच सकते। इनमें लगे आधुनिक दमकल उपकरण छोटी आग बुझाने में सक्षम हैं।
जिला अग्निशमन अधिकारी हरि सिंह सैनी ने बताया कि निदेशालय की ओर से तीन बाइक सेक्टर 15 अग्निशमन स्टेशन (कंट्रोल रूम) और एक-एक बाइक बल्लभगढ़, सेक्टर-31 और एनआईटी फायर स्टेशन को दी गई हैं। उन्होंने बताया कि बाइक की इंश्योरेंस प्रक्रिया चल रही है, बीमा होते ही इन्हें जनता की सेवा में उतार दिया जाएगा।
बाइक को दमकल उपकरणों से लैस किया गया है। इसमें दो वाटर मिस्ट सिलेंडर लगे हैं। यह सिलेंडर कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन और पानी की धुंध की बौछार कर अग्नि को बुझा देता है। इन सिलेंडर को मौके पर ही पानी से रीफिल किया जा सकता है। पानी को धुंध में तब्दील करने केे लिए रीफिल के समय कार्बन डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन का मिश्रण इस्तेमाल होता है। बाइक में इस मिश्रण के दो सिलेंडर भी हैं। एक सिलेंडर से वाटर मिस्ट सिलेंडर को दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इन वाटर मिस्ट सिलेंडर के अलावा फोम कंपाउंड सिलेंडर से भी बाइक को लैस किया गया है।
विज्ञापन
फोम कंपाउंड मिक्सचर आग को झाग से बुझाने की तकनीक है। सेक्टर-15 दमकल कार्यालय के अग्निशमन अधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि पहले सोडियम बाइकार्बोनेट और एल्युमीनियम सल्फेट के मिश्रण को मिलाकर फोम कंपाउंड तैयार करना पड़ता था। बाइक में आधुनिक फोम कंपाउंड का इस्तेमाल किया जा रहा है इसे बिना मिलाए ही सीधे आग बुझाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। बाइक में अग्निशमन के लिए जरूरी अन्य उपकरण जैसे पानी का डिब्बा आदि भी लगाए गए हैं।