फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी

Sun, 09 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी
पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी
विज्ञापन

- 7 अक्टूबर को करनाल में सबसे बड़ी कर्मचारी रैली करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी में है। समिति के जिला प्रधान मुनशेद खान ने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और कर्मचारी इसे लेकर रहेंगे। इस मांग की पूर्ति के लिए करनाल में हरियाणा के इतिहास की सबसे बड़ी कर्मचारी रैली होगी।

मुनशेद खान ने बताया कि पेंशन बहाली के लिए सभी कर्मचारी आगामी 7 अक्टूबर की रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए कदम उठानी ही होगी। रविवार को आयोजित बैठक में एनपीएस(न्यू पेंशन स्कीम) के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पुरानी पेंशन नीति को लागू करने के लिए विचार विमर्श कर साझा रणनीति बनाई गई। इस बैठक में सभी विभागों के दर्जनों कर्मचारी उपस्थित हुए। सभी ने करनाल में होने वाली रैली में भाग लेने का संकल्प लिया। मौके पर आनंद कुमार, पालाराम, निजामुद्दीन, अशोक, राजेश कुमार, मनोज, राकेश कुमार, कुलदीप, परवेज शहजाद, विक्रम सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो- नगीना में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर खड़े कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed