{"_id":"66940525d29d337ddf0ff509","slug":"69-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-investing-in-american-stock-exchange-noida-news-c-1-lko1064-1891983-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में निवेश का झांसा देकर 69 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में निवेश का झांसा देकर 69 लाख ठगे
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी को दिया अंजाम, साइबर थाना पुलिस कर रही जांच
शेयर बाजार को लेकर जालसाज ऑनलाइन लेक्चर भी देते थे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
साइबर ठगों ने अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज और आईपीओ में निवेश कराने के नाम पर झांसा देकर युवक से 69.78 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर वारदात अंजाम दी। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-137 निवासी शलभ त्रिपाठी ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पास व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने की बात कही गई थी। इसके बाद उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। यहां पहले से 100 से अधिक लोग थे। ग्रुप एडमिन ने उनसे संपर्क किया और अमेरिकी स्टॉक मार्केट व आईपीओ में निवेश कर लाखों कमाने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपी ने बातचीत के दौरान एक गूगल लिंक भेजा। इसके जरिये उन्होंने एक ट्रेडिंग ऐप को डाउनलोड किया। उन्होंने पहले छोटी रकम में निवेश किया तो काफी फायदा हुआ। आरोपियों ने उनसे अगले टास्क में कई कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा। झांसे में आकर उन्होंने कई नामी कंपनियों के आईपीओ में निवेश किया। शेयर बाजार को लेकर जालसाज ऑनलाइन लेक्चर भी देते थे। करीना देसाई उन्हें कंपनी और शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देती थी। उन्होंने जिन कंपनियों में निवेश किया था, जालसाजों ने उनके दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। इससे वे लगातार जालसाजों के कहने पर निवेश करते गए। इस दौरान उन्होंने 69,78,500 रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर कर मोबाइल नंबर बंद कर दिया।
बैंक का कर्मचारी बनकर 4.99 लाख की ठगी
नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक युवक को बैंक का अधिकारी बताकर 4.99 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र निवासी रविशंकर यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पास कुछ समय पहले एक शख्स ने फोन कर खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी होने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने बैंक खाते की केवाईसी कराने के लिए कहा। इसके लिए जालसाज ने बैंक के नाम का एक लिंक भेजा था। इस पर क्लिक करते ही ठगों ने फोन को हैक कर लिया। इस दौरान जालसाज ने कई बार में उनके खाते से कुल 499214 रुपये ठग लिए। बैंक से लगातार रुपये कटने का मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला। ब्यूरो