फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   66 students of UP coming from Romania to Delhi were brought home

रोमानिया से दिल्ली आने वाले यूपी के 66 छात्रों को पहुंचाया घर

Mon, 28 Feb 2022 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
66 students of UP coming from Romania to Delhi were brought home
दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे यूपी के छात्र। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद प्रशासन ने रविवार को रोमानिया से दिल्ली पहुंचे प्रदेश के 66 छात्र-छात्राओं को गाड़ियों से घर तक पहुंचाया। सुबह करीब 11 बजे पहुंची दूसरी फ्लाइट को गाजियाबाद प्रशासन और शाम को 6:30 बजे पहुंची तीसरी फ्लाइट को गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने रिसीव किया।
विज्ञापन

भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को रोमानिया व पोलैंड के रास्ते वापस ला रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर रोमानिया से तीन फ्लाइट पहुंच चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने फ्लाइट में आने वाले यूपी के छात्र व नागरिकों को उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद प्रशासन को दी है। शनिवार रात 2:30 बजे पहली फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली पहुंची। इसके गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने रिसीव किया। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि इस फ्लाइट में प्रदेश का एक भी छात्र नहीं मिला। अगर कोई आया है तो वह अपने निजी वाहन से घर चला गया।
विज्ञापन

वहीं, रविवार सुबह करीब 11 बजे दूसरी फ्लाइट दिल्ली पहुंची। इनमें प्रदेश के 37 छात्र शामिल थे, इन्हें गाजियाबाद प्रशासन ने घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी। यह फ्लाइट सुबह साढ़े सात बजे की थी, लेकिन फ्लाइट देरी से पहुंची। रोमानिया से तीसरी फ्लाइट रविवार शाम 6:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। इसमें 29 छात्र प्रदेश के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चार टीम की हैं तैनात
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को एडीएम अधिपत्य बलराम सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। इस टीम के नीचे चार अन्य टीमें तैयार की गई हैं। इनका काम दिल्ली एयरपोर्ट से छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करना है। प्रत्येक टीम बारी-बारी से फ्लाइट रिसीव करेगी। एक टीम ने शनिवार रात पहली फ्लाइट को रिसीव किया था, जबकि दूसरी टीम ने रविवार शाम आई फ्लाइट को रिसीव किया।
बिश्वा पहुंची घर, प्रशासन का रिकॉर्ड रहा शून्य
रोमानिया से शनिवार की रात 2:30 बजे एक फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने यह फ्लाइट रिसीव की थी। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि फ्लाइट में उत्तर प्रदेश का कोई छात्र नहीं था, जबकि ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 11 एवेन्यू में रहने वाली बिश्वा भारती इसी फ्लाइट से दिल्ली पहुंची हैं। माता-पिता बिश्वा को लेने एयरपोर्ट गए थे, लेकिन प्रशासन के रिकॉर्ड में बिश्वा का नाम ही नहीं था।

प्रशासन ने 29 में से 15 छात्रों को घर भिजवाया
रविवार की शाम 6:30 बजे रोमानिया से दिल्ली पहुंची फ्लाइट में 29 छात्र प्रदेश के थे। इनमें से 14 छात्रों को लेने परिजन पहुंचे जबकि बाकी 15 को गौतमबुद्ध नगर प्रशासन की टीम ने गाड़ियों से घर भिजवा दिया। प्रशासन की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना वहां पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चार इनोवा गाड़ी से छात्रों को उनके घर भेजा गया है। छात्र मथुरा, बिजनौर, सहारनपुर, गोरखपुर समेत अन्य जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed