फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   authority

चार कंपनियों के भुगतान पर ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाई रोक

Wed, 22 Aug 2018 11:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 22 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
authority

ग्रेटर नोएडा में पानी की आपूर्ति करने वाली चार कंपनियों के भुगतान पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोक लगा दी है। जीएसटी व कर्मचारियों का पीएफ नहीं जमा करने पर यह कार्रवाई की गई है। इन फर्मों को करीब दो करोड़ रुपये जमा करना है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की पानी आपूर्ति के लिए चार फर्मों को ठेका दे रखा है। ये चार कंपनियां इंडस्ट्रियल कारपोरेशन, अमन इंटरप्राइजेज, एसके बिल्डर, और ग्राम इंटरप्राइजेज हैं। इन कंपनियों ने नलकूपों का रखरखाव और संचालन के लिए कर्मचारियों को तैनात कर रखा है। भोपाल स्थित जीएसटी दफ्तर से निर्देश मिला कि इन कंपनियों ने जीएसटी का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


इसलिए इनका भुगतान तब तक न किया जाए जब तक ये जीएसटी का भुगतान न रोक दें। इस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी जांच की और तथ्य सही पाया। साथ ही यह भी पाया गया कि चारों कंपनियों ने कर्मियों के पीएफ भी जमा नहीं किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने चारों फर्मों के भुगतान पर रोक लगा दी है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक जीएम एचपी वर्मा ने जीएसटी के भुगतान के लिए नोटिस भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट में गड़बड़ी की जांच अब तक अधूरी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट को लेकर हुई गड़बड़ी जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की शिकायत के बाद यह जांच शुरू की गई थी। विधायक ने कहा था कि कुछ अधिकारी पहले लाइट लगवाते हैं और फिर उतार कर रख लेते हैं। जब दूसरी जगह से शिकायत आती है तो उसे वहां लगा देते हैं, जबकि यीडा से उसका भुगतान करा देते हैं। इस शिकायत पर सीईओ ने जीएम प्रोजेक्ट को जांच सौंपी थी, लेकिन यह जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि जांच अधिकारी इसका मौका मुआयना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed