फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   600 new stops to be constructed for Devi settlements across Yamunapar

Noida News: यमुनापार में देवी बसों के लिए बनेंगे 600 नए स्टाॅप

Sun, 27 Jul 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
600 new stops to be constructed for Devi settlements across Yamunapar
आईआईटी दिल्ली के अध्ययन के आधार पर रूट में बदलाव होगा
विज्ञापन

अगले महीने से योजना लागू करने पर चल रहा विचार



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों के रूट में बड़ा बदलाव किया है। यह फैसला आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर किए गए एआई आधारित अध्ययन के आधार पर लिया गया है।
खासतौर पर यमुनापार क्षेत्र पर फोकस करते हुए डीटीसी ने 24 से अधिक नए रूटों और देवी बसों के लिए करीब 600 नए बस स्टॉप तय किए हैं। इन पर अगले महीने से बसों का संचालन शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि यह पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। यदि इसमें सफलता मिलती है तो राजधानी के अन्य क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा। फिलहाल, दिल्ली में 400 देवी बसें चल रही हैं। ये बसें गाजीपुर, ईस्ट विनोद नगर और शास्त्री पार्क डिपो से संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यमुनापार के लिए कुल 21 रूट में से 18 को पूरी तरह से नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इन रूटों में उन इलाकों को भी जोड़ा गया है जो अब तक देवी बस सेवा से अछूते थे। अब नई योजना के तहत हर बस का ठहराव तय होगा और स्टॉप की स्पष्ट पहचान होगी।
विज्ञापन






खास तरह के होंगे बस स्टॉप

अधिकारियों ने बताया कि देवी बसों के स्टॉप पर पारंपरिक बस क्यू शेल्टर की जगह सिर्फ पिलर मार्किंग की जाएगी। हर पिलर पर रूट नंबर, बस समय और इलाके की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। यह हल्के और कम जगह घेरे वाले स्टॉप होंगे, जो तंग गलियों और आवासीय इलाकों में भी लगाए जा सकेंगे। डीटीसी का कहना है कि इससे तेजी से नेटवर्क विस्तार संभव होगा और लागत भी कम आएगी। यमुनापार का क्षेत्र घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां पर तंग गलियाें में देवी बसें आराम से जा सकेंगी। डीटीसी का लक्ष्य है कि आने वाले चरणों में इसी मॉडल को पश्चिम और दक्षिणी दिल्ली में भी लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article