{"_id":"6ab2a0ef80f66ca8e906c83b","slug":"6-new-dengue-cases-in-24-hours-tally-reaches-85-in-12-days-noida-news-c-1-noi1095-4752804-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चौबीस घंटे में डेंगू के 6 नए मामले, 12 दिनों में 85 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चौबीस घंटे में डेंगू के 6 नए मामले, 12 दिनों में 85 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
फोटो है
-जिले में रोजाना औसतन 7 नए डेंगू के मरीज सामने आ रहे
-सेक्टर और सोसाइटियों में फॉगिंग तेज कर दी गई और घर-घर जाकर जांच की जा रही
-- -- -- --
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में बारिश थमते ही डेंगू का डंक तेजी से पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में डेंगू के 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, पिछले 12 दिनों के भीतर जिले में 85 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिले में रोजाना औसतन 7 नए डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुतिकीर्ति वर्मा ने बताया कि डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सेक्टर और सोसाइटियों में फॉगिंग तेज कर दी गई है। जिस क्षेत्र में मरीज मिल रहे हैं उन क्षेत्रों के घर-घर जाकर स्थिति की जांच की जा रही है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपीडी में बुखार व प्लेटलेट्स गिरने के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई मरीज संदिग्ध अवस्था में भर्ती हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट में निगेटिव आ रहे हैं और प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रहे हैं। इसके साथ ही डेंगू के साथ टायफाइड जैसी समस्या भी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम और स्थानीय प्राधिकरणों के साथ मिलकर प्रभावित सेक्टरों और सोसाइटियों में एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।