फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   529 candidates were absent from the NDA and CDS examinations; a total of 1,715 candidates were registered for the exams held at four centers in Noida.

Noida News: एनडीए और सीडीएस की परीक्षा में 529 अभ्यर्थी गैर हाजिर

Sun, 13 Sep 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
529 candidates were absent from the NDA and CDS examinations; a total of 1,715 candidates were registered for the exams held at four centers in Noida.
नोएडा सेक्टर 12 भाऊराव देवरस से एनडीए का पेपर देकर निकलते परीक्षार्थी । फोटो अमर उजाला
फोटो-
विज्ञापन

-नोएडा में चार केंद्रों पर हुई एनडीए और सीडीएस की परीक्षा में कुल 1715 अभ्यर्थी पंजीकृत
नोएडा। शहर में रविवार को एनडीए और सीडीएस की परीक्षा आयोजित की गई। जिसके लिए चार केंद्र बनाए गए थे। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12, जागरण पब्लिक स्कूल नोएडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर और सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर केंद्र शामिल रहे। इन चारों केंद्रों में कुल 1715 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1189 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 529 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को न तो बहुत आसान और न ही ज्यादा कठिन बताया। उनके अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर मॉडरेट रहा और पेपर संतुलित था।
एनडीए की परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक हुई। वहीं सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे, दूसरी दोपहर 12 से 2:30 बजे और तीसरी शाम चार से छह बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। एनडीए परीक्षार्थी खुशी सिंह ने बताया कि पेपर काफी अच्छा रहा। सवाल न बहुत आसान थे और न ही ज्यादा कठिन। गणित में त्रिकोणमिति के साथ डिफरेंशिएशन और इंटीग्रेशन के सवाल आए। वहीं मादी सिंह ने बताया कि पूरा पेपर ठीक रहा और समय के हिसाब से सवाल हल किए जा सकते थे। कुछ प्रश्न थोड़े समय लेने वाले थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर सामान्य से मध्यम स्तर का रहा।
विज्ञापन

गणित में त्रिकोणमिति और कैलकुलस का दबदबा
अभ्यर्थियों के मुताबिक एनडीए के गणित के प्रश्नपत्र में त्रिकोणमिति, डिफरेंशिएशन और इंटीग्रेशन से जुड़े सवाल अधिक रहे। कुछ सवालों में गणना करने में समय लगा, जबकि तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर ठीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed