{"_id":"5c8a9038bdec2214074bee7c","slug":"51552584760-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से टकराई कार, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से टकराई कार, हादसा टला
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराई कार, हादसा टला
तावडू। तावडू-मोहम्मदपुर रोड पर गोयला मोड़ के निकट अचानक एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। कार की टक्कर से बिजली का पोल और कार दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार युवकों को मामूली चोट आई है।
नरेश और अंजुम ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वे तावडू-मोहम्मदपुर रोड पर बने एक फार्म हाउस पर थे, उन्हें अचानक किसी चीज के टकराने की जोरदार आवाज सुनाई दी, जब फार्म से बाहर निकल कर देखा तो फार्म के पास रोड पर एक कार बिजली के खंभे से टकराई हुई दिखी। दोनों ने मौके पर पहुंच कार सवार चारों युवकों को बाहर निकाला। हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन बिजली खम्भे और कार का अगला हिस्सा टूट गया। खंभा टूटकर सड़क की ओर झुक गया, जिससे आस-पास की बिजली सेवा प्रभावित हुई है। वहीं झुके हुए खंभे की वजह से वहां से होकर बड़े वाहनों को गुजरने में हादसे का खतरा बना हुआ है। निगम के जेई का कहना है कि निगम कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। देर शाम तक जल्द ही खंभे को सीधा कर बिजली सुचारू कर दी जायेगी।