फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   500 players showed their strength in Abhyudaya

Noida News: अभ्युदय में 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 03 Dec 2025 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
500 players showed their strength in Abhyudaya
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज में बुधवार को एक दिवसीय अंतर कॉलेज खेल महोत्सव अभ्युदय 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर से करीब 35 कॉलेजों ने 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो–खो, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, लंबी कूद, शॉट पुट, लेमन रेस, कैरम, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल आदि खेलों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी राजतिलक शर्मा ने बताया कि टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में जीएल बजाज के आर्यन कटाना ने प्रथम, आईएमटी कॉलेज के शिखर प्रजापति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस महिला वर्ग में आईएमटी मैनेजमेंट की लक्ष्मीपाल ने पहला व आईआईएमटी कॉलेज की अनु भाटी ने दूसरा स्थान हासिल किया। थ्री लेग रेस में भूमिका ने पहला और वैष्णवी ने दूसरा स्थान पर कब्जा किया। बालिका बैडमिंटन स्पर्धा में लॉयड स्कूल ऑफ लॉ की बिन्नी जैन ने प्रथम और आईएमटी कॉलेज की खुशबू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed