{"_id":"690cf05a990bec39610ca1f5","slug":"43-drug-peddlers-sentenced-in-10-months-na-news-c-244-1-pnp1012-146691-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 माह में नशा तस्करी के 43 दोषियों को मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 माह में नशा तस्करी के 43 दोषियों को मिली सजा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसा गया है। 10 माह में नशा तस्करी के 42 मामलों में अदालत ने 43 आरोपियों को दोषी करार दिया है। आरोपियों को एक माह से लेकर 25 साल तक की सजा सुनाई गई है। वहीं 10 माह में 83 मुकदमे दर्ज कर 121 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
औद्योगिक नगरी में नशा तस्करों का नेटवर्क काफी समय से सक्रिय है। नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। करीब 10 माह पहले जिले में एनडीपीएस एक्ट के लिए अलग से अदालत बनाई गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश याेगेश चौधरी की अदालत में पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्त पैरवी की। 10 माह में नशा तस्करी के 42 मामलों में 43 आरोपियों को कारावास व जुर्माना की सजा हुई। दोषियों को एक माह से लेकर 25 साल तक सजा और 30 हजार से 2.50 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कई अन्य मामलों में आरोपियों को सजा होनी है।
अदालत से सजा दिलाने के साथ-साथ पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए भी अभियान चलाया। पुलिस ने वर्ष 2025 में जनवरी से अक्तूबर माह के दौरान मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 83 मुकदमे दर्ज कर 121 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 344 किग्रा पोपी हस्क, 174 किग्रा गांजा, 12.98 चरस, 4.30 किग्रा अफीम, 155 ग्राम हेरोइन, 130 ग्राम स्मैक व नशीले प्रतिबंधित 56 इंजेक्शन बरामद किए गए।
विज्ञापन
-- -- वर्जन
नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 10 माह में अदालत में 42 मामलों में 43 नशा तस्करों को सजा सुनाई गई है। साथ ही पुलिस टीमों ने 121 नशा तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं।
- भूपेंद्र सिंह, एसपी