{"_id":"65020f99c7c3c381360fbe98","slug":"400-marshals-will-take-command-of-the-race-on-the-track-of-buddha-circuit-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-17104-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुद्ध सर्किट के ट्रैक पर रेस की कमान संभालेंगे 400 मार्शल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुद्ध सर्किट के ट्रैक पर रेस की कमान संभालेंगे 400 मार्शल
विज्ञापन
बुद्ध सर्किट के ट्रैक पर रेस की कमान संभालेंगे 400 मार्शल
-तीन हजार सिक्योरिटी गार्ड और 400 पुलिस कर्मियों के साथ होगी बुद्ध सर्किट की सुरक्षा
संदीप वर्मा
ग्रेटर नोएडा। 5.5 किलोमीटर के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक पर मोटो ग्रांड प्रिक्स रेस की कमान 400 मार्शल संभालेंगे। ट्रैक पर हैरतअंगेज रफ्तार से सुपर बाइकों को दौड़ा रहे रेसर कहीं रास्ता भटककर डिसक्वालीफाई नहीं हो जाएं, इसलिए यह मार्शल ट्रैक पर तैनात रहकर रेस को व्यवस्थित करेंगे। वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरणों से लैस यह मार्शल किसी भी घटना-दुर्घटना की सूचना भी आकस्मिक टीम को देते हुए राइडर्स का खयाल रखेंगे।
शहर के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर 22 सितंबर से 24 सितंबर के मध्य मोटो जीपी का अंतरराष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है। मोटो जीपी के दौरान पांच हजार विदेशियों समेत 1.10 लाख दर्शकाें, वीवीआईपी मेहमानों और खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तीन हजार पुलिसकर्मियों, पुलिस अधिकारियों व अन्य सुरक्षा कर्मियों पर रहेगी। मोटो जीपी रेस के दौरान दिल्ली की सीमा से लेकर स्पोर्ट्स सिटी तक चप्पे-चप्पे पर कमिश्नरेट की सुरक्षा व्यवस्था होगी।
बुद्ध सर्किट के अंदर तीन चक्र में सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की गई है। सबसे बाहरी चक्र में कमिश्नरेट पुलिस के जवान और सामान्य सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। दूसरे चक्र में अलग-अलग पुलिस की टुकड़ियां प्रत्येक गेट और दर्शक दीर्घा पर तैनात रहेंगी। सबसे अंदरूनी चक्र में सर्किट पर विशेष सुरक्षा बल और निजी सुरक्षाकर्मी सर्किट और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। बुद्ध सर्किट में वीवीआईपी, वीआईपी के लिए उनके खास सुरक्षा बलों के अलावा पवैलियन के चारों ओर विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
-- -
निगरानी के लिए लगाए गए 600 सीसीटीवी
बुद्ध सर्किट पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों पर 600 सीसीटीवी लगाए गए हैं। बुद्ध सर्किट के 16 गेटों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। साथ ही भारी तादाद में तैनात पुलिसकर्मी किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।
-- -
वीवीआईपी के लिए 6 स्थानों पर चॉपर उतारने की होगी व्यवस्था
मोटो जीपी रेस के फाइनल के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। रेस में प्रस्तुति देने के लिए देश-विदेश से कई नामचीन हस्तियां और बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मी कलाकारों के आने की संभावना है। वीवीआईपी को उतारने के लिए बुद्ध सर्किट से कुछ दूर पर 4 स्थानों पर हेलीकॉप्टर या चॉपर उतारने की व्यवस्था की गई है। इनमें बुद्ध सर्किट पर ही दो स्थानों पर चॉपर उतारने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा जीबीयू, जेपी क्रिकेट स्टेडियम और एक्सपो मार्ट में वीवीआईपी के हैलीपैड की व्यवस्था की गई है।
आज बुद्ध सर्किट पर उतरेंगी 60 करोड़ की सुपर बाइकें
14 सितंबर को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो जीपी की 60 करोड़ या अधिक कीमत की बाइकें उतरेंगी। अभी हाल ही में यूरोप के सैन मरीनों देश में हुई मोटो जीपी के बाद यह बाइकें और खिलाड़ियों के सूट, हेलमेट और अन्य सामान भारत में भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को यह बुद्ध सर्किट पर पहुंचेगा। इन सुपर बाइकों को देखने का क्रेज लाखों किशोरों और युवाओं को है।