फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 men arrested in bike thieft

Noida News: गार्ड से दोस्ती कर सोसाइटियों से करते थे बाइक चोरी, 25 बाइक बरामद

Tue, 03 Jun 2025 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
4 men arrested in bike thieft
फोटो:
विज्ञापन

-दो साल में 100 से अधिक बाइक चोरी कर बेच चुका है
सोसाइटियों से बाइक चोरी करने वाले चार बदमाश 25 बाइकों के साथ गिरफ्तार
- न्यू हैबतपुर ठेके के पास से चार संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- एनसीआर में फैला था गिरोह का नेटवर्क, हाउसिंग सोसाइटी के गार्ड से दोस्ती कर सोसाइटी से बाइक करते थे चोरी
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय एक अंतरराज्यीय बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहताश (37) निवासी गांव बिछन एटा, चांद (22) निवासी विजय नगर गाजियाबाद, कालेश प्रताप सिंह निवासी इटावा (26), राम कुमार (42) निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की बाइक, दो अवैध तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों पर पहले से ही कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनका नेटवर्क पूरे दिल्ली-एनसीआर में फैला हुआ था। गिरोह पिछले दो साल में 100 से अधिक बाइक चोरी कर बेच चुका है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार शाम को न्यू हैबतपुर ठेके के पास घेराबंदी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान इनके पास से दो चोरी की बुलेट बाइक और दो तमंचे बरामद हुए। पूछताछ में चोरों ने कबूल किया कि उन्होंने एनसीआर के विभिन्न इलाकों से दर्जनों बाइक चुराई हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 25 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह का सरगना रोहताश वर्तमान में बुद्ध बाजार बहरामपुर गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी पहले भी विभिन्न थानों में वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


सोसाइटी के गार्ड से दोस्ती कर करते थे प्रवेश
सरगना रोहताश गिरोह को योजनाबद्ध ढंग से संचालित करता था और अन्य सदस्यों को अलग-अलग इलाकों में चोरी करने की जिम्मेदारी देता था। रोहताश पहले किसी पॉश कॉलोनी या हाउसिंग सोसाइटी के गार्ड से दोस्ती करता। फिर गार्ड को बहाने से उलझाता, जिससे वह आसानी से परिसर में घुस सके। वहां पहले से रेकी की गई महंगी बाइक की लॉक मास्टर की से खोलकर निशाना बनाता और उन्हें बाहर लाकर अपने सोसाइटी के बाहर मौजूद साथियों के हवाले कर देता। आरोपी उस जगह से बाइक चोरी करता था। जहां कैमरे नहीं लगे हो। अन्य सदस्य बाजार, मॉल और सार्वजनिक स्थलों पर खड़ी बाइकों को पार कर देते थे। आरोपी बाइकों को नकली दस्तावेजों के साथ सस्ते दामों पर ऐटा, इटावा, मैनपुरी, आगरा, छतरपुर आदि जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों के बदले गए इंजन और चेसिस नंबर
बरामद बाइकों में रॉयल एनफील्ड, टीवीएस अपाचे, हीरो स्प्लेंडर, पैशन प्रो और अन्य ब्रांड्स की महंगी बाइकें शामिल हैं। गिरोह ने कई बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर बदल दिए थे। जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाए। इन बाइकों में से अधिकांश के चोरी की एफआईआर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर उनके मालिकों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed