फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   39 candidates spent 1.31 crore on elections in 17 days

17 दिन में 39 प्रत्याशियों ने चुनाव पर खर्च किए 1.31 करोड़

Tue, 08 Feb 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
39 candidates spent 1.31 crore on elections in 17 days
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। गौतमबुद्घ नगर की तीनों विधानसभा सीट के प्रत्याशियों ने जमकर पैसा बहाया है। नामांकन के बाद 17 दिन में 39 प्रत्याशी 1.31 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं, जबकि अभी मतदान में तीन दिन बाकी है। खर्च करने में सबसे अव्वल नोएडा के प्रत्याशी है। वहां पर 52 लाख से अधिक खर्च किया गया है। जबकि दादरी विधानसभा के प्रत्याशी दूसरे और जेवर विधानसभा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जेवर सीट पर 12, नोएडा सीट पर 13 और दादरी सीट पर 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए जमकर पैसा बहाया जा रहा है। सोमवार को सभी प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्योरा दिया। कुल 37 प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्योरा दिया है। दादरी सीट पर सबसे अधिक पैसा कांग्रेस के दीपक भाटी ने खर्च किया है। वहीं जेवर सीट पर भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह और नोएडा सीट पर बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा खर्च करने में पहले नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं अगर तीनों विधानसभा सीट की बात करें तो धीरेंद्र सिंह ने अधिक खर्च किया है। वहीं विधानसभा दादरी के सभी प्रत्याशी अब तक 4880010 रुपये, जेवर सीट के प्रत्याशी 3072063 रुपये और नोएडा सीट के सभी प्रत्याशी 5241112 रुपये खर्च कर चुके हैं। सभी प्रत्याशियों से मतदान से पहले तीन बार ब्योरा मांगा गया था। अब मतदान के 26 दिन बाद प्रशासन प्रत्याशियों के रजिस्ट्रर से मिलान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य दल के अलावा अन्य ने भी खर्च किया पैसा
मुख्य दल के अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी जमकर पैसा खर्च किया है। हालांकि कोई भी पांच लाख से अधिक खर्च नहीं कर सका है। मुख्य दल के अलावा 24 प्रत्याशियों में से केवल छह प्रत्याशी ही एक लाख से चार लाख के बीच में खर्च कर सके हैं। बाकी सभी का खर्च एक लाख से नीचे रहा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में सबसे अधिक खर्च जेवर सीट के धनीराम ऊर्फ धानी ने 2,53,200 रुपये खर्च किए है। जबकि इसी सीट के प्रत्याशी सुनील गौतम ने 5000 खर्च किए है।
दो प्रत्याशियों को नोटिस
चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने पर इस बार दो प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें जेवर सीट के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम और विजय है। इन दोनों प्रत्याशियों को 48 घंटे में नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया गया है। सुनील गौतम ने पहले भी एक बार खर्च का ब्योरा नहीं दिया था।

दादरी विधानसभा
प्रत्याशी पहला ब्योरा दूसरा ब्योरा तीसरा ब्योरा
दीपक भाटी 303772 679972 1236925
तेजपाल नागर 175068 433283 679983
मनवीर भाटी 116929 361817 886357
राजकुमार भाटी 10000 528782 1040982
संजय चेची 10000 263100 578502
जेवर विधानसभा
प्रत्याशी पहला ब्योरा दूसरा ब्योरा तीसरा ब्योरा
धीरेंद्र सिंह 236559 921219 1395542
नरेंद्र भाटी 120125 292636 827471
मनोज चौधरी 86930 251280 596367
अवतार सिंह भड़ाना 19180 250657 512531
पूनम 10000 नहीं दिया 14478
नोएडा विधानसभा
प्रत्याशी पहला ब्योरा दूसरा ब्योरा तीसरा ब्योरा
पंखुड़ी पाठक 146680 450056 1007733
कृपाराम शर्मा 90000 805821 1293020
पंकज सिंह 5750 328622 529198
सुनील चौधरी 33650 164929 1150167
पंकज अवाना 10000 536332 894889
37 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा दिया है। बाकी दो को नोटिस जारी किया गया है। अब मतदान के 26 दिन बाद प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब किताब देखा जाएगा। तब प्रत्याशियों को स्वयं अपने रजिस्ट्रर का मिलान कराना होगा।
-अशोक कुमार, नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed