{"_id":"642c7b4463dc83c6f1084014","slug":"361-lakh-cheated-in-the-name-of-cutting-electricity-bill-connection-noida-news-c-1-noi1009-403796-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली बिल कनेक्शन काटने के नाम पर 3.61 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली बिल कनेक्शन काटने के नाम पर 3.61 लाख ठगे
विज्ञापन
बिजली बिल कनेक्शन काटने के नाम पर 3.61 लाख ठगे
साइबर जालसाजों ने मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर वारदात की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने 3.61 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर वारदात की। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
सेक्टर-37 निवासी सतीश चंद्र वर्मा के पास कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से एसएमएस आया। इसमें बताया गया कि उनका पिछले महीने का बिजली बिल जमा नहीं है, यदि कुछ देर में बिल जमा नहीं किया जाता है तो रात 9:30 बजे कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए उनके पास एक ऑनलाइन बिल जमा कराने के लिए एक लिंक भी भेजा गया।
लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल एक एप डाउनलोड हो गया। इसके बाद पीड़ित के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, आरोपी ने अपना नाम राहुल शर्मा बताया और उनसे बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर पेमेंट करने की बात कही। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और जालसाज ने कई बार में उनके खाते से करीब 3.61 लाख रुपये निकाल लिए। एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा का कहना है कि जिस नंबर से एसएमएस और फोन आया था। उन नंबरों की जांच की जा रही है।