फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   35 restaurants including The Yellow Chili, Sagar Ratna fined Rs 1 crore

Noida News: द येलो चिली, सागर रत्ना समेत 35 रेस्तरां पर एक करोड़ का जुर्माना

Fri, 15 Mar 2024 04:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
35 restaurants including The Yellow Chili, Sagar Ratna fined Rs 1 crore
द येलो चिली, सागर रत्ना समेत 35 रेस्तरां पर एक करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन


किचन के चिकनाई युक्त पानी के शोधन के लिए संसाधन नहीं विकसित किए
प्राधिकरण ने दिया था 15 दिन का समय, नियम के तहत की पांच ने कार्रवाई


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रसोई के चिकनाई युक्त पानी को सीधे नाले में बहाने पर प्राधिकरण ने द येलो चिली और सागर रत्ना समेत शहर के 35 होटलों-रेस्तरां और वाणिज्यिक संस्थानों पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। बीते दिनों प्राधिकरण ने निरीक्षण के बाद 15 दिनों में ऐसे पानी के शोधन के लिए तंत्र विकसित करने के लिए कहा था।
तय समय में कार्रवाई नहीं करने पर प्राधिकरण ने जुर्माना लगाया है। वहीं, केवल पांच संस्थानों ने ही तंत्र विकसित किया। प्राधिकरण के निरीक्षण में पता चला था कि रसोई का चिकनाई युक्त पानी बिना शोधन के सीधे सीवर में डाला जा रहा है। इससे सीवर लाइन जाम होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद इसे शोधन के बाद नाले में बहाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

---
केवल पांच रेस्तरां और होटलों ने किया अनुपालन
शहर के मात्र पांच रेस्तरां और होटलों ने प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में पानी के शोधन के लिए अपने परिसरों में तंत्र विकसित कर लिए। इनमें सेक्टर-104 का करीम्स, हाजीपुर का द एलियट होटल एंड बैंक्वेट, सेक्टर-18 का नाथूज, हल्दीराम और बीकानेरवाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इन पर दो लाख का जुर्माना
सेक्टर-104 का कोर्ट यार्ड डिनर, कोलोकल रेस्तरां, एट लाइफ रेस्तरां, ला पिनोज पिज्जा, बाबाज रेस्तरां, आहार रेस्तरां, द जायंट पांंडा एशियन रेस्तरां, स्वीट रेस्तरां, हाजीपुर का छवि होटल, अव्यादी फूड तरकारी, अल नवाब रेस्तरां, फिलिया रेस्तरां, गब्बर ढाबा, सिंह फूड, बाबा दा ढाबा, द आर्टिजन वॉक फूड कोर्ट, डैड्ज ट्रीट, सेक्टर-18 का खान काठी रोल्स, चाइनीज-18, देसी वाइबिस, ढाबा एट अट्टा, चाउमैन, स्वागत रेस्तरां, नजीर फूड्स और द पटियाला किचन।

---
इन पर पांच लाख का जुर्माना
सेक्टर-104 का द येलो चिली, स्पेजिया बिस्ट्रो, हाजीपुर का स्टर्लिंग मॉल, सेक्टर-18 का गुलाटी पंजाबी स्वाद, पृथ्वी, वॉक इन द वुड्स, राधे श्याम, द तंदूरी विलेज, हीरा स्वीट्स और सागर रत्ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed