फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   35 farm houses demolished in Yamuna flood area

Noida News: यमुना डूब क्षेत्र में तोड़े गए 35 फार्म हाउस

Tue, 26 Aug 2025 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
35 farm houses demolished in Yamuna flood area
-सिंचाई विभाग ने प्राधिकरण व जिला प्रशासन के साथ चलाया अभियान
विज्ञापन

-हाल ही में बने थे कई फार्म हाउस, यमुना के बहाव में बने थे अवरोधक
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। यमुना के डूब क्षेत्र में मंगलवार को फार्म हाउस तोड़फोड़ का बड़ा अभियान चला। सिंचाई विभाग, नोएडा प्राधिकरण व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सेक्टर-151 के कोंडली बांगर और 155 के बादौली खादर के सामने बनाए गए 35 फार्म हाउस आनन-फानन में तोड़ दिए गए। इनमें से कई फार्म हाउस कुछ समय पहले ही बने थे। तोड़फोड़ का लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ा। सिंचाई विभाग की तरफ से बताया गया कि ये फार्म हाउस यमुना के बहाव में अवरोध पैदा कर रहे थे। कार्रवाई से यमुना नदी की धारा करीब 1 किलोमीटर तक अवरोधमुक्त हुई है।
गौरतलब है कि तोड़े गए फार्म हाउस में कई आलीशान थे। इनमें स्वीमिंग पूल, चमचमाते शीशे की बालकनी-खिड़की, झूले व अन्य महंगे संसाधन मौजूद थे। लंबे समय बाद यमुना डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस तोड़े गए हैं। पिछले वर्ष कुछ फार्म हाउस तोड़े गए थे। नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2021 के शुरुआत में यमुना में बने डूब क्षेत्र की संख्या पता करने के लिए सर्वे किया था। उस समय करीब एक हजार फार्म हाउस बने होना सामने आया था। इसके बाद और भी बहुत से फार्म हाउस यहां बने हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नदियों के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए 20 अगस्त को जिलाधिकारी मेधा रूपम के स्तर से दादरी, सदर व जेवर तहसील की समिति बनाई गई है। इसमें संबधित एसडीएम को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। नोएडा, ग्रेनो, यमुना प्राधिकरण के जीएम, क्षेत्र के एसीपी, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। इसमें दादरी के लिए मंगलवार, सदर के लिए बुधवार और जेवर तहसील के लिए बृहस्पतिवार का दिन अभियान के लिए तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed