फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   332 players showcase their mettle at the BKC Championship

Noida News: बीकेसी चैंपियनशिप में 332 खिलाड़ियों का दम

Tue, 06 Oct 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
332 players showcase their mettle at the BKC Championship
सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित बीकेसी इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते ख
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बीकेसी की ओर से प्रथम बीकेसी इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप-2026 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न डोजो के 332 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुमिते मुकाबलों में शानदार तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु व भार वर्गों में कुल 263 पदकों के लिए मुकाबले हुए, जिसमें 97 स्वर्ण, 94 रजत और 72 कांस्य पदक शामिल रहे।

पदक तालिका में मेजबान बीकेसी और एफसीएन ने 25-25 स्वर्ण पदक जीते। बीकेसी ने 15 रजत व 14 कांस्य समेत 54 पदक हासिल किए, जबकि एफसीएन ने 15 रजत और 13 कांस्य जीते। किशन थापा के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य, ओम गुरुंग के दल ने आठ स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य तथा रिजन थापा के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य पदक जीते। एबी डोजो ने पांच स्वर्ण, आठ रजत व दो कांस्य और संजय के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, नौ रजत व सात कांस्य पदक हासिल किए। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। विजेताओं, कोचों और निर्णायकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed