फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आनंद विहार के बाद हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन होगा दूसरा मेगा ट्रांजिट हब

आनंद विहार के बाद हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन होगा दूसरा मेगा ट्रांजिट हब

Fri, 21 Sep 2018 02:37 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
आनंद विहार के बाद हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन होगा दूसरा मेगा ट्रांजिट हब
हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन बनेगा दूसरा मेगा ट्रांजिट हब
विज्ञापन


- आनंद विहार के बाद मेट्रो से जुडे़गी भारतीय रेल और अंतरराज्यीय बस सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेट्रो की पिंक लाइन मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर पर हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन मेगा ट्रांजिट हब साबित होगा। इस मेट्रो स्टेशन के खुलने से रेलवे स्टेशन और सराय काले खां आईएसबीटी से बस सेवाओं का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। खास बात यह है कि इस मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर बनी ऐतिहासिक पेंटिंग्स देश की सांस्कृतिक विरासत से यात्रियों को रू-ब-रू कराएगी।
डीएमआरसी के मुताबिक हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन को रेलवे स्टेशन और सराय काले खां आईएसबीटी से जोड़ने के लिए प्रवेश और निकास गेट बनाए गए हैं। आईएसबीटी से 59 मीटर की दूरी पर मेट्रो स्टेशन का गेट होगा और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से करीब 150 मीटर की दूरी पर मेट्रो स्टेशन का अन्य प्रवेश-निकास द्वार होगा। वर्तमान में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां आईएसबीटी पहुंचने के लिए लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन अब कुछ ही दिनों में यात्री यहां मेट्रो से पहुंच सकेंगे। वर्तमान में रेलवे स्टेशन और सराय काले खां आईएसबीटी से 3-4 किमी की दूरी पर मेट्रो स्टेशन हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली के बाद हजरत निजामुद्दीन शहर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, जहां से दक्षिण भारत की अधिकतम ट्रेनें चलती हैं। जबकि सराय काले खां आईएसबीटी से यात्रियों को हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए बस सेवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed