{"_id":"5f11e8d48ebc3e63687ea502","slug":"27-new-corona-case-in-nooh-mewat-news-noi5240337130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 2 की मौत, 27 नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 2 की मौत, 27 नए मामले सामने आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि भी हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है। साकरस गांव की 8 दिन की बच्ची मुबीना और मांडीखेड़ा की 52 साल की महिला अफसाना की जान चली गई है। इन दो मौत के साथ जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 6 हो गया है। इससे पहले 5, 10, 12 और 14 जुलाई को कोरोना से चार मौतें हो चुकी हैं।
वहीं शुक्रवार को कोरोना के चौंकाने वाले एक दिन में सबसे अधिक 27 मामले सामने आए। एक साथ इतने केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग चिंता में पड़ गया है। पुन्हाना में 4, अड़बर में 1, तावडू में 11, नूंह में 5, फिरोजपुर झिरका में 3, पिनगवां में 1, आटा में 1 और मेडिकल कॉलेज नलहड़ में 1 मामले सामने आए।
बता दें, कि जिले में कोरोना के 127 मरीज हैं। कुल 420 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 287 लोग ठीक हो गए हैं। 11113 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। जिनमें से 9272 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1841 लोगों की निगरानी जारी है। 10101 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 9623 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 30 की रिपोर्ट आनी बाकी है।