फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   26 lakh voters will choose their MP on 26th April

Noida News: 26 अप्रैल को 26 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

Sat, 16 Mar 2024 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
26 lakh voters will choose their MP on 26th April
- 28 अप्रैल से कलेक्ट्रेट में शुरू होंगे नामांकन, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 5 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन


- लोकसभा सीट में जिले की तीन और बुलंदशहर की खुर्जा और सिकंद्राबाद विधानसभा हैं शामिल

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। पांच विधानसभा क्षेत्रों के 26.20 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में 28 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। जबकि 4 जून को मतगणना होगी।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट में नोएडा, जेवर, दादरी और बुलंदशहर की खुर्जा और सिकंद्राबाद विधानसभा सीट शामिल हैं। लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं में 45.73 फीसदी महिला और 54.25 प्रतिशत पुरुष हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 18.30 लाख हैं। इनमें 8,22,519 महिलाएं और 10,08,345 पुरुष मतदाता हैं। जबकि 102 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा क्षेत्र दूसरे नंबर पर है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सात-सात लाख से अधिक मतदाता हैं। जबकि सबसे कम मतदाता जेवर विधानसभा में हैं।
विज्ञापन



बढ़ सकते है एक लाख और मतदाता
अभी मतदाताओं की संख्या में बदलाव की उम्मीद है। 23 जनवरी के बाद भी निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने का अभियान चलाया गया। उन आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है। उधर आयोग ने एक अप्रैल तक आवेदन करने वाले लोगों को भी मतदाता बनाने का आदेश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक मतदाताओं की संख्या करीब एक लाख बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौतमबुद्ध नगर सीट का चुनाव कार्यक्रम

28 मार्च: नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहला दिन

04 अप्रैल: नामांकन का अंतिम दिन

05 अप्रैल: नामांकन पत्रों की जांच

08 अप्रैल: नाम वापस लेने का दिन

26 अप्रैल: मतदान

04 जून: मतगणना

--

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या

विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल

नोएडा 425521 333885 12 759418

दादरी 384303 320126 73 704502

जेवर 198521 168508 17 367046

खुर्जा 205274 186282 18 391574

सिकंद्राबाद 208000 189479 21 397500

कुल 1421619 1198280 141 2620040


नोट:
23 जनवरी को जारी मतदाता सूची के आधार पर आंकड़े, उसके बाद चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के कारण मतदाताओं की संख्या में बदलाव हो सकता है।




जिले में मतदान केंद्र और बूथों की संख्या

विधानसभा मतदान केंद्र बूथ

नोएडा 200 732

दादरी 240 674

जेवर 201 398

कुल 641 1804



3.3 लाख युवा मतदाता भी दिखाएंगे वोट का दम

गौतमबुद्ध नगर की तीन विधानसभा में युवा मतदाताओं की संख्या 33.02 लाख है। इनमें 18 से 19 साल के वोटरों की संख्या 24223 है। जबकि 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 3,06,066 मतदाता हैं। इस तरह जिले में 18 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं का 16.71 प्रतिशत है। वहीं 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 26351 हैं।



विधानसभा वार युवा व बुजुर्ग मतदाता

उम्र नोएडा दादरी जेवर

18-19 वर्ष 9234 9958 5031
20-29 वर्ष 115353 116316 74397
80 वर्ष व ज्यादा 11062 8717 6574


दस साल में बढ़े 6.82 लाख मतदाता

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पिछले दस साल में 6.82 लाख मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 19.37 लाख थे। जो वर्ष 2019 के चुनाव में बढ़कर 22.41 लाख पहुंच गए। करीब 3.03 लाख मतदाता बढ़े। जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या 26.20 लाख हैं। वर्ष 2019 चुनाव के मुकाबले इस बार 3.78 लाख मतदाता अधिक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed