फोटो
नोएडा (संवाद)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के 551 विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। कक्षा पांच से आठ तक के करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित और विकसित भारत की कल्पना प्रस्तुत की।
कंपोजिट विद्यालय सेक्टर-12, बिसरख में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार समेत अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने पौधारोपण कर बच्चों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। बीएसए राहुल पवार ने बताया कि जिले के 551 विद्यालयों में प्रतियोगिता हुई। सेक्टर-12 के विद्यालय में 580 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।