फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2,500 police personnel to be deployed on Shivratri; drone surveillance on Kanwar routes.

Noida News: शिवरात्रि पर तैनात रहेंगे 2500 पुलिसकर्मी, कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से निगरानी

Mon, 10 Aug 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
2,500 police personnel to be deployed on Shivratri; drone surveillance on Kanwar routes.
3000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए
विज्ञापन

30 ड्रोन से रखेंगे नजर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा / ग्रेटर नोएडा। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मंदिरों के अलावा कांवड़ मार्गों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस और यातायात विभाग को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ को व्यवस्थित रखने और किसी तरह की अव्यवस्था रोकना प्राथमिकता है। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ श्रद्धालुओं की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को मंदिरों और कांवड़ मार्ग पर 3000 सीसीटीवी कैमरों और 30 ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। एआई आधारित कैमरों से भीड़ का आकलन और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। भीड़ के बीच अपराध रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोमवार को डीएम मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed