फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   250 kg of khoya destroyed

Noida News: 250 किलो खोया नष्ट कराया

Sun, 12 Oct 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
250 kg of khoya destroyed
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा मिलावटी खोया। स्रोत: सूचना विभाग
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को 250 किलोग्राम खोया पकड़ा। यह खोया दो गाड़ियों में बागपत से लाया जा रहा था। विभाग की टीम ने सूचना के बाद लोनी में इस गाड़ी को पकड़ा। आयुक्त खाद्य डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि पकड़ा गया खोया अधोमानक प्रतीत हो रहा था इसलिए इसको नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 50000 है। उन्होंने बताया कि आसरा निवासी आस मोहम्मद, रिजवान और बड़का बागपत निवासी मुस्ताक अली ने बताया कि यह खोया वह गाजियाबाद और दिल्ली में सप्लाई करते हैं। खोये का सैंपल भी एकत्र किया गया है। इसको जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहार के मद्देनजर आठ अक्तूबर से टीम लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। अभी तक दूध और दूध से बने उत्पाद, खाद्य तेल, मिठाइयों के कुल 58 सैंपल एकत्र कर खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed