फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24 crores grabbed in the name of getting land near the airport

Noida News: एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर 24 करोड़ हड़पे

Sat, 09 Dec 2023 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
24 crores grabbed in the name of getting land near the airport
एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर 24 करोड़ हड़पे
विज्ञापन

- जाली दस्तावेज के आधार पर खोले गए थे बैंकों में खाते, आरोपियों ने निकाली राशि



माई सिटी रिपोर्टर





नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने चार लोगों से 24 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर सचिन भाटी, रविंद्र शर्मा, धीरज शर्मा, सोनू शर्मा, ऋषिपाल, आस मोहम्मद, अथा मोहम्मद, अकील, साकिर, विनीत कुमार गुप्ता, मुदस्सिर, साकिर, इरशाद, सलाउद्दीन, तारीकत खान, नरेंद्र समेत 16 नामजद व अज्ञात खिलाफ सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




सेक्टर-50 के गौरव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, वर्ष 2022 में उन्होंने भूमि क्रय करने के लिए आरोपियों को करीब 24 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। इसके एवज में आरोपियों ने फर्जी राजस्व दस्तावेज दे दिए। इसके बाद आरोपियों से खरीदी गई भूमि को राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की प्रति मांगी तो बहाने बनाने लगे। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ितों से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराकर गवाह भी बना लिया। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि खरीदी गई भूमि अस्तित्व में नहीं थी। बैंकों में खोले गए खाते जाली दस्तावेज के आधार पर खोले गए थे। पीड़ितों से लिए गए चेक बैंक खातों में डाले गए और नकद राशि निकाली गई। गौरव ने बताया कि वह गोपेश रोहतगी, यतीश अग्रवाल और शिल्पी अग्रवाल के साथ व्यवसाय करते हैं। वर्ष 2022 के शुरुआत में चारों की मुलाकात सचिन भाटी और रविंद्र शर्मा से हुई। दोनों ने खुद को जेवर के बड़े जमीदारों और राजनीतिक परिवारों के सदस्य होने का दावा किया। चारों लोगों को अन्य लोगों से मिलवाया और बताया कि उनके पास जेवर में निर्माणाधीन हवाई अड्डे के पास बड़े क्षेत्रफल में कृषि भूमि है। आरोपियों ने कहा कि वह 100 से 200 बीघा कृषि भूमि दिलाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास एजेंटों, अधिवक्ताओं, पटवारियों और तहसीलदारों की एक बड़ी टीम है। वह सभी मिलकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed