{"_id":"61929d647b42f17084549335","slug":"22-dengue-patients-found-mewat-news-noi615992166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 22 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 22 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। सोमवार को नूंह जिले में डेंगू के 22 नए मामले आए। जिले में अब तक डेंगू के कुल 431 मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में बुखार से पीड़ित 71 लोगों के सैंपल लेकर जिला अस्पताल में उनकी डेंगू की जांच की। जांच के दौरान 49 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में डेंगू से एक बच्चे की तथा तेज बुखार से 21 मौत हो चुकी है।
बता दें नूंह जिले में अब भी लोगों को डेंगू एवं वायरल फीवर से राहत नहीं मिल रही है। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या हालांकि पहले से कुछ कम हुई है लेकिन फिर भी मौसम का मिजाज बदलने से अभी भी काफी मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में अब तक बुखार से पीड़ित 1506 लोगों के सैंपल लेकर उनकी डेंगू की जांच की। इनमें से 431 की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव जबकि 1075 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। डेंगू से जिले में एक बच्चे की मौत हुई है। डेंगू का एक मरीज जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में उपचाराधीन है, 6 मरीज घर पर उपचाराधीन हैं, जबकि 424 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
दर्जनों टीमें जुटीं फॉगिंग करने में
जिले में डेंगू के प्रभाव को देखते हुए दर्जनों टीमें फॉगिंग में जुटी हुई है। सर्दी आने के बाद भी अभी डेंगू से राहत नहीं मिल रही है। लोग भी डेंगू के प्रति लापरवाह हो रहे हैं। हालांकि विभाग के प्रयास लगातार जारी है। इसके बावजूद डेंगू के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
नूंह जिले में डेंगू के 22 नए मामले आने से जिले में अब तक डेंगू के कुल 431 मामले आ चुके हैं। डेंगू की जांच करने के लिए विभाग की टीमें निरंतर लोगों के सैंपल ले रही हैं।
- डॉ. विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी नूंह