{"_id":"5b0ab6924f1c1b986e8b4fde","slug":"21527428754-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7. आग लगने से रोहिंग्या मुसलमानों के आशियाने हुए खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7. आग लगने से रोहिंग्या मुसलमानों के आशियाने हुए खाक
Updated Sun, 27 May 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
नूंह। जुहू शहर के पास बसी रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती में रविवार को आग लग गई, जिसमें पूरी बस्ती जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड कर्मी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग और भीषण हो गई। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। देर शाम तक रोहिंग्या परिवारों में से दो बच्चे लापता बताए गए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने आग में किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
फिरोजपुर नमक गांव के पास चंदेनी रोड से लगती जमीन पर रोहिंग्या मुसलमान 2012 से रह रहे हैं। इस बस्ती में करीब 55 परिवार रह रहे थे। रविवार दोपहर बाद ग्रामीणों को बस्ती में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक बस्ती जलकर राख हो चुकी थी। फिरोजपुर नमक के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती में आग लगने की खबर तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई थी लेकिन करीब आधे घंटे बाद गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की गाड़ियों में पर्याप्त पानी न होने का भी आरोप है।
मौके पर पहुंचे कई अधिकारी
रोहिंग्या बस्ती में आग लगने की खबर मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट दिखा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की गाड़ियों के साथ-साथ एंबुलेंस भी पहुंच गई थीं। स्थानीय प्रशासन की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को आग बुझाने के काम पर लगाया। आग पूरी तरह बुझाए जाने के बाद ही प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके से वापस आई। इस दौरान एसडीएम के साथ-साथ अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
----
रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती में लगी आग से नुकसान जरूर हुआ है, जिसका दुख है। हम उन्हें हर सुविधा मुहैया कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्हें टैंकरों से पानी की सप्लाई दी जा रही है। आग से हुए नुकसान का भी जायजा लिया जा रहा है। आग की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क पर है।
-अशोक शर्मा, उपायुक्त।